Bank Holidays in October 2021 । त्योहारी सीजन होने के कारण इस बार अक्टूबर माह में बैंकों में बंपर छुट्टियां रहने वाली है। रिजर्व बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अक्टूबर माह में कुल 14 दिन बैंक अवकाश रहेंगे। हालांकि ये सभी बैंक अवकाश अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन स्थानीय त्योहार व पर्वों के आधार पर हैं। यदि आप इन छुट्टियों का आनंद लेने के लिए अपने परिवार के साथ यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यहां अक्टूबर 2021 की छुट्टियों की एक विस्तृत सूची है, जिसे देखकर अपनी प्लानिंग तैयार कर सकते हैं -
अक्टूबर 2021 में बैंक अवकाश की लिस्ट
2 अक्टूबर 202, शनिवार, महात्मा गांधी जयंती देश भर में
6 अक्टूबर 2021, बुधवार, बथुकम्मा प्रारंभ दिवस, महालय भारत भर में कई राज्य
7 अक्टूबर 2021 गुरुवार महाराजा अग्रसेन जयंती हरियाणा
12 अक्टूबर 2021, मंगलवार, महा सप्तमी, भारत भर में कई राज्य
13 अक्टूबर 2021, बुधवार, महाअष्टमी, भारत भर में कई राज्य
14 अक्टूबर 2021, गुरुवार, महानवमी, भारत भर में कई राज्य
15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, विजयादशमी/ दशहरा, भारत भर में कई राज्य
19 अक्टूबर 2021, मंगलवार, मौलिद (ईद-ए-मिलाद), भारत भर में कई राज्य
20 अक्टूबर 2021, बुधवार, महर्षि वाल्मीकि जयंती, भारत भर में कई राज्य
27 अक्टूबर 2021, बुधवार, लहबाब दुचेन, सिक्किम
31 अक्टूबर 2021, रविवार का दिन, सरदार पटेल का जन्मदिन, गुजरात
दो दिन दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश
इसके अलावा अक्टूबर माह में दूसरे और चौथे शनिवार के कारण 10 और 24 अक्टूबर 2021 को भी बैंक में अवकाश रहेगा। अक्टूबर 2021 में बैंक अवकाश के दौरान बैंकिंग संस्थान बंद रहेंगे। एटीएम सार्वजनिक सेवा के लिए खुले रहेंगे।