• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोली शहीद सुनील कुमार विद्यार्थी की बेटी - इस हमले का दो मुंहतोड़ जवाब

शहीद की बेटी ने साहस के साथ मांग की है कि हमारे देश की सुरक्षा पर हमला करने वालों को करारा जवाब मिलना चाहिए।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 19 Sep 2016 10:27:08 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Sep 2016 10:33:48 AM (IST)
बोली शहीद सुनील कुमार विद्यार्थी की बेटी - इस हमले का दो मुंहतोड़ जवाब

पटना। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में आर्मी बेस कैंप पर हुए हमले में बिहार के गया जिले के बहादुर बेटे सुनील कुमार विद्यार्थी भी शहीद हो गए हैं। पिता की शहादत का गम मनाने के बजाय इस शहीद की बेटी ने साहस के साथ मांग की है कि हमारे देश की सुरक्षा पर हमला करने वालों को करारा जवाब मिलना चाहिए। मेरे पिता ने देश के लिए जान न्यौछावर कर दिए हैं, उनकी शहादत पर मुझे गर्व है।

जम्मू कश्मीर के उडी सेक्टर में रविवार की सुबह हुए आतंकी हमले में शहीद बिहार रेजिमेंट के नायक सुनील कुमार विद्यार्थी के पैतृक गांव बोकनारी में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। 40 वर्षीय शहीद सुनील कुमार की वर्ष 1998 में सेना में नौकरी लगी थी। उनकी पहली पोस्टिंग दानापुर में हुई थी।


पिता का नाम मथुरा यादव माता का नाम कुंती देवी है। मथुरा यादव की तीन संतानोें में सुनील दूसरी संतान थे। इनकी शादी वर्ष 2000 में पहाड़पुर गाँव में हुई थी। इनके चार बच्चे हैं। तीन लड़की और एक 2 वर्ष का लड़का है।पत्नी बच्चों की पढाई के लिए गया में किराये पर रहती हैं।

शहीद का पार्थिव शरीर अभी गांव नही आया है। गांव में हर जगह पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में गुस्‍सा नजर आ रहा है। लोग पाकिस्तान की कायराना हमले से काफी आक्रोशित हैं।

जिसने सुना शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंच गया। आज भी सुबह से ही लोग उनके घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। घर में चीख पुकार से सांत्वना देने वालों का भी दिल भर आता है। आंखों में आंसू हैं लेकिन अपने बेटे की शहादत पर लोग गर्व भी महसूस कर रहे हैं।