
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। टीएमसी के नेता और वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को राशन घोटाला मामले में ईडी की विशेष अदालत में पेश किया। मल्लिक को विशेष अदालत ने सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ज्योतिप्रिय मल्लिक को ईडी के साल्टलेक कार्यालय से बाहर लाया गया तो वह काफी सहमे नजर आए। उन्होंने इस दौरान कहा कि वह ठीक नहीं हैं। वह निर्दोष हैं।
ज्योतिप्रिय के वकील ने कहा कि वह राजनीतिक साजिश का शिकार हैं। उनको राजनीतिक षडयंत्र कर फंसाया जा रहा है। अदालत ने आदेश दिया था कि अस्पताल में मंत्री के लिए मेडिकल बोर्ड को गठित किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
A special court in Kolkata, today remanded West Bengal Forest Minister and former Food & Supplies Minister Jyotipriya Mallick to Enforcement Directorate (ED) custody till November 13 for his alleged involvement in the multi-crore ration distribution case in the state.
— ANI (@ANI) November 6, 2023
ईडी के वकील ने सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखते हुए मंत्री के लिए उचित इलाज की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मंत्री के इलाज के लिए कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उन्हें तीन दिन भर्ती रखा। इस दौरान अदालत के आदेश का मान रखते हुए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया था। उसके बाद कमांड हास्पिटल में मंत्री की मेडिकल जांच करवाई गई।