
बेंगलुरु। देश आजादी की 70वीं सालिगिरह मना रहा है, लेकिन हम आजाद नहीं हैं। घूस देने से इंकार करने पर न सिर्फ आपकी पिटाई हो सकती है, बल्कि जेल की सलाखों के पीछे भी डाला जा सकता है। कम से कम बेंगलुरू में हुई एक घटना तो इसी बात की तस्दीक करती है।
आंध्र प्रदेश के सॉफ्टवेयर इंजीनियर वेंकी नलागुटला को यह बात उस रात को पता चली, जिस दिन देश आजाद हुआ था। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने ट्रैफिक पुलिस वाले से यह कहा था कि उसे क्यों घूस देनी पड़ेगी। इसके बाद पुलिस ने उसे न सिर्फ बुरी तरह मारा-पीटा बल्कि छह घंटों तक लॉक-अप में भी बंद कर दिया।
जमात-उद-दावा चीफ हाफिज सईद इस्लाम से खारिज
सोमवार की रात को केआर पुरम लॉ एंड ऑर्डर पुलिस थाने में ट्रैफिक पुलिस के तीन जवाने उसे थाने में खींच ले गए। उसे बुरी तरह पीटा, पेट में लात मारी और बाद में सोने की चेन और तीन हजार रुपए भी लूट लिए।
वेंकी ने बताया कि मेरा चचेरा भाई इस शहर में नया आया था। उसने गलती से कार को विनायक मंदिर के पास नो पार्किंग जोन में खड़ी कर दी। ट्रैफिक पुलिस के जवान कार को टो करके थाने ले गए।
वैंकी ने बताया कि उसके भाई ने फोन पर उसे थाने आने के लिए कहा क्योंकि पुलिस वाले उसकी बात नहीं सुन रहे थे। उसने कहा कि कार गलत पार्क करने के जुर्माने की रसीद दे दो, वह भुगतान कर देगा। उसने सवाल किया कि वह पैसे क्यों दे, जबकि उसे रसीद नहीं दी जा रही है।
मां चाहती थी एथलीट बने, लेकिन साक्षी ने कुश्ती चुनी, और...
इस पर पुलिस वालों ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। वैंकी ने कहा कि सभ्यता से बात करें, तो पुलिस ने कहा कि तुम हो कौन? मैंने जवाब दिया मैं भारतीय हूं, इसके बाद तीन पुलिस वालों ने घेर लिया और बुरी तरह से मारा-पीटा।
इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक (ईस्ट) अभिषेक गोयल ने कहा कि मैंने पीड़ित की शिकायत सुनी है और एसीपी को मामले की जांच करने के लिए कहा है। यदि पीड़ित के द्वारा लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी।