एजेंसी, नई दिल्ली। एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज दलित संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और पंजाब प्रमुख राज्य हैं, जहां असर देखने को मिला है।
बिहार के जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इससे लोगों को परेशानी हुई। जाम हटाने पहुंची पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की हो गई। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शकारी के कारण बिहार में पुलिस परीक्षा के लिए जा रहे छात्र भी परेशान हुए।
राजस्थान के बारां शहर में बंद का असर देखने को मिला है। यहां बाजार बंद हैं। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बहुत कम है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। बंद को लेकर प्रशासन ने पहले ही अलर्ट घोषित कर दिया था।
(बिहार में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला है।)
नईदुनिया की खबरें अपने व्हाट्सएप पर पाने के लिए क्लिक करें...
बसपा का भारत बंद को समर्थन है, क्योंकि आम लोगों में SC/ST के उप वर्गीकरण व इनमें क्रीमीलेयर संबंधी मा. सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध रोष व आक्रोश है। इसमें भाजपा व कांग्रेस आदि पार्टियों की मिलीभगत भी नजर आती है। - मायावती, बसपा प्रमुख
भारत बंद का मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अब तक कोई असर देखने को नहीं मिला है। हालांकि, कांग्रेस ने बंद का समर्थन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता कहीं-कहीं सांकेतिक प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन आम जीवन पर असर नहीं पड़ेगा। भोपाल, इंदौर समेत प्रमुख शहरों में कई स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। भोपाल में विभिन्न संगठनों द्वारा मौन सत्याग्रह व शांति मार्च निकाला जाएगा।
आगरा में भारत बंद के लिए घर से निकले लोग तैयारी है तेज
Nari Tu Narayani
U-turn #Vettaiyan #AnanyaPanday #BharatBand #BharatBand #ShraddhaKapoor #SexualAssault #BadlapurProtest#BadlapurCrime #BadlapurSchool#Badlapur#วิมานหนามGalaPremiere pic.twitter.com/YzBHDI1OKP
— Palash choudhary (@fitpalashh) August 21, 2024
फिरोजाबाद मैं #भारत_बंद लोग निकल चुके अपने अपने घरों #BharatBand@vishalbmissiont @Sumitchauhaan pic.twitter.com/5VmscvVFiZ
— Yogendra (@YogendraAmbedk4) August 21, 2024