
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जितन राम मांझी के ताजे बयान से विवाद पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में छोटे व्यापारियों द्वारा कालाबाजारी करना गुनाह नहीं है और यह काम वे आगे भी जारी रख सकते हैं। बिहार चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में राज्य खाद्यान्न व्यापारी संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मांझी ने यह बयान देकर सनसनी मचा दी।
मांझी ने कहा कि मैं जानता हूं कि छोटे व्यापारी कालाबाजारी में लिप्त हैं। यदि वे ऐसा कर रहे हैं, तो वे अपने परिवार और च्चों का पेट पालने के लिए कर रहे हैं। मुझे इससे कोई आपत्ित नहीं है और मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जो ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली राज्य सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त बड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है और उनके घरों में स्कूल खोल दिए गए हैं। ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल दिग्गजों और मगरमच्छों के बाद हमारा नंबर आता है। मांझी ने कहा कि बड़ी मछलियों के बीच छोटी मछलियां बढ़ सकती हैं और समृद्ध हो सकती हैं।