बिहार विधानसभा चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए, महागठबंधन और जनसुराज पार्टी के बीच मुकाबला दिलचस्प रहेगा। नीतीश कुमार के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है, जबकि प्रशांत किशोर तीसरे विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। युवा मतदाता इस बार निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
Publish Date: Mon, 06 Oct 2025 02:35:56 PM (IST)
Updated Date: Mon, 06 Oct 2025 07:40:17 PM (IST)
बिहार में चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई। (फाइल फोटो)HighLights
- बिहार चुनाव 2025 की सियासी जंग शुरू हो चुकी है।
- एनडीए, महागठबंधन और जनसुराज में त्रिकोणीय मुकाबला।
- नीतीश कुमार के लिए सत्ता बचाना बड़ी चुनौती।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। अब पूरे राज्य में सियासत गरमा गई है। जातीय समीकरण, विकास के वादे, रोजगार, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे बिहार के चुनाव में हावी हैं। चुनाव आयोग सोमवार (आज) तारीखों का ऐलान हो गया है। बिहार में चुनाव 2 चरण में होंगे। 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।
दो चरणों में बिहार विधानसभा के चुनाव
बिहार विधानसभा के चुनाव दो चरण में वोट होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार का चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के अलावा जनसुराज पार्टी तीसरे फोर्स के रूप में उभरेगी। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी प्रशांत किशोर महागठबंधन या फिर एनडीए किसका खेल खराब करेंगे।
सरकार को बचाने की चुनौती
पिछले 20 साल से नीतीश कुमार बिहार पर एकछत्र राज कर रहे हैं। इस बार उनके सामने अपनी सरकार को बचाने की चुनौती है, जबकि महागठबंधन के लिए यह जनता के बीच नए विकल्प के रूप में खुद को साबित करने का मौका है। बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दलों ने अपने-अपने स्तर पर अभियान की तैयारियां तेज कर दी हैं।
सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी चुनावी जंग छिड़ चुकी है। युवा मतदाता इस बार अहम भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि राज्य की लगभग आधी आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है।