Bihar floor test update बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे। शीतलहर के बीच बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल के सभी विधायक भी पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बंगले पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के विधायक भी तेजस्वी भी बंगले पर ही मौजूद हैं।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, मुख्यमंत्री हमारे लिए आदरणीय थे, हैं और हमेशा रहेंगे। कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमें बोलते रहे की तुम हमारे बेटे की तरह हो। हम भी नीतीश कुमार को राजा दशरथ की तरह ही पिता मानते हैं। इनकी मजबूरी रही होगी जैसे राजा दशरथ की रही थी कि भगवान राम को वनवास भेज दिया गया। हालांकि हम इसे वनवास नहीं मानते हैं। हमें तो नीतीश कुमार जनता के बीच भेजा है, उनके सुख और दुख का भागीदार बनने के लिए।
#WATCH पटना: NDA के फ्लोर टेस्ट बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, मुख्यमंत्री हमारे लिए आदरणीय थे, हैं और हमेशा रहेंगे... कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमें बोलते रहे की तुम हमारे बेटे की तरह हो... हम भी नीतीश कुमार को राजा दशरथ की तरह ही पिता मानते… pic.twitter.com/cGZyI3ffIo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं इस नई सरकार के खिलाफ खड़ा हूं। मैं 9 बार शपथ लेकर इतिहास रचने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देना चाहता हूं। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार को एक ही टर्म में 3 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, ऐसा इतिहास में कभी देखने को नहीं मिला। इस पर सदन में खूब ठहाके लगे। अपने भाषण में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को पितातुल्य बताते हुए दशरथ बताया।
#WATCH पटना: NDA के फ्लोर टेस्ट पर चर्चा के दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, सबसे पहले हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहते हैं कि लगातार 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। 9 बार तो शपथ ली ही लेकिन एक ही टर्म में… pic.twitter.com/ZVwPkcZz5Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024
बिहार विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पारित हुआ। 125 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया और 112 सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया।
बिहार विधानसभा में भाजपा के सदस्यों ने 'जय श्रीराम, हो गया काम' के खूब के नारे लगाए। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मतदान खत्म होने तक विधायक अपनी-अपनी सीट पर बैठे रहें, नहीं तो वोटिंग अवैध मानी जाएगी।
#WATCH | Patna: Former Bihar Deputy CM and RJD leader Tejashwi Yadav says, MLAs should sit on their respective seats till the end of voting, otherwise voting will be considered invalid.
— ANI (@ANI) February 12, 2024
Discussion on the motion to remove the Bihar Assembly Speaker Awadh Bihari Choudhary is… https://t.co/PhzclLif1k pic.twitter.com/Uc2G42RWaQ
जदयू के विधायक संजीव थोड़ी देर पहले ही विधानसभा पहुंचे हैं। उन्हें नवादा से पुलिस के पहरे में विधानसभा लाया गया है।
विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले बड़ा ‘खेला’ हो गया है। फ्लोर टेस्ट से पहले अभी तक जहां भाजपा विधायक रश्मि वर्मा, भागीरथी देवी और मिश्री लाल यादव सदन में नहीं पहुंचे हैं। इसके अलावा JDU विधायक बीमा भारती भी सदन में नहीं पहुंची है। तेजस्वी यादव को झटका देते हुए RJD विधायक नीलम देवी, चेतन आनंद और प्रहलाद यादव ने पाला बदल लिया और सत्ता पक्ष में आकर बैठे।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी को हटाने का प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पेश किया गया। प्रस्ताव पारित हो गया है और अध्यक्ष को हटा दिया गया है।
#WATCH पटना: बिहार विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी को हटाने का प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पेश किया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024
प्रस्ताव पारित हो गया है और अध्यक्ष को हटा दिया गया है। pic.twitter.com/5YfELH6Ej2
बिहार में नीतीश सरकार के शक्ति परीक्षण के पहले राजद ने बड़ा आरोप लगाया है। राष्ट्रीय जनता दल का आरोप है कि उसके 2 विधायकों को सचेतक के रूम में जबरन बैठाया गया है। विधायकों की जारी बैठक के बीच पुलिस प्रशासन को हमारे नेता के घर में प्रवेश कराया गया।
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने राज्य विधानसभा को संबोधित किया। आज बहुमत साबित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा।
#WATCH पटना: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने राज्य विधानसभा को संबोधित किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024
आज बहुमत साबित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा। pic.twitter.com/i6zSpaldlE
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा पहुंचे।
#WATCH पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा पहुंचे। pic.twitter.com/vzSYtNI28U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024
बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बिहार विधानसभा पहुंचे।
#WATCH पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बिहार विधानसभा पहुंचे। pic.twitter.com/mFrnOJgWkO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार के विधायक पटना में राज्य विधानसभा पहुंचे। यहां राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए कहा कि महागठबंधन एकजुट है।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पहुंचीं।
#WATCH बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पहुंचीं। pic.twitter.com/74UiF8JapP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024
बिहार विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी विधानसभा पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। इस बीच बिहार के मंत्री और जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आज सिर्फ दो चीजें होंगी। स्पीकर को खुद हट जाना चाहिए या फिर उन्हें हटा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार बहुमत परीक्षण जीत लेगी। हमारे सभी विधायक संपर्क में हैं।
बिहार में बहुमत परीक्षण से पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ घंटों में सब पता चल जाएगा। आज बिहार में लोकतंत्र की जीत होगी। सभी विधायकों ने बिहार को बचाने का संकल्प लिया है। मौजूदा नीतीश सरकार को सत्ता से हटाने की जरूरत है।
नवादा जिले के रजौली में स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में जदयू के प्रवक्ता विधायक को हिरासत में रखा गया है। घटना स्थल पर जिले के डीएम, एसपी के साथ भारी पुलिस बल तैनात है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि विधायक के भाई कांग्रेस के MLC हैं और यही कारण है कि वे महागठबंधन में समर्थन करने के फिराक में थे। आला अधिकारियों के आदेश के बाद विधायक को रजौली में हिरासत में रखा गया है।
तेजस्वी यादव के आवास के बाहर तैनात बल को लेकर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव भाजपा पर आरोप लगाया कि स्वतंत्र भारत में किसी भी राज्य में ऐसा कभी नहीं हुआ है। यह विधानमंडल की बैठक है। अगर भारतीय जनता पार्टी करे तो रासलीला, लेकिन यदि राजद करें तो कैरेक्टर ढीला।
#WATCH | Patna: On force deployed outside Tejashwi Yadav's residence, RJD Spokesperson Shakti Singh Yadav says, This has never happened (earlier) in any state in the independent India. It's a legislature's meeting...Agar BJP kare (meeting) to 'raasleela' agar RJD kare (if the… pic.twitter.com/GqpqO2LxAJ
— ANI (@ANI) February 11, 2024
एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी किसी भी बहाने से तेजस्वी यादव के आवास में प्रवेश करना चाहती है। पार्टी के खिलाफ अप्रिय घटनाओं को अंजाम देना चाहते थे।
पटना में पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास के बाहर के दृश्य।
#WATCH बिहार: पटना में पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास के बाहर के दृश्य।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट आज 12 फरवरी को विधानसभा में होगा। pic.twitter.com/phQw9Dn3Mt
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट आज 12 फरवरी को विधानसभा में होगा।
बिहार विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले सांसद दानिश अली ने कहा कि बिहार की जनता इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बहुत शर्मिंदा है। जिस तरह से नीतीश कुमार ने जनता का मजाक उड़ाया है, उससे जनता बहुत दुखी है।