
पटना। सरकारी दफ्तरों में कई बार कर्मचारी जींस और टीशर्ट पहने नजर आते हैं। लेकिन बिहार में सचिवालय में अब कर्मचारी इस पहनावे में नजर नहीं आएंगे। दरअसल, बिहार सरकार ने सचिवालय के कर्मचारियों को दफ्तर में जींस और टीशर्ट पहनकर आने पर रोक लगा दी है। उन्हें सौम्य और सादगी भरे परिधानों को पहन कर ही दफ्तर आने के लिए कहा गया है।
बिहार सरकार के अवर सचिव शिव महादेव प्रसाद की ओर से ये आदेश जारी किया गया है। दफ्तरों में दिन पर दिन कैजुअल कपड़ों में कर्मचारियों के आने की संख्या बढ़ने के बाद सरकार की ओर से ये आदेश निकाला गया है।
Bihar Government has banned wearing jeans and t-shirts in the secretariat for all employees. Employees have been ordered to wear sober, simple, comfortable clothes in office.
— ANI (@ANI) August 30, 2019
शासन की ओर से जारी किए गए आदेश में ये भी कहा गया है कि कपड़ों का चयन करते वक्त मौसम, कार्य की प्रकृति और अवसर का भी ध्यान रखा जाए।
विभाग में फोर्थ क्लास कर्मचारियों के लिए पहले से ही खास रंग का ड्रेस कोर्ड तय है। इसके साथ ही IAS अधिकारियों के लिए भी खास मौकों पर स्पेशल ड्रेस कोर्ड निर्धारित रहता है। बता दें कि पूर्व में भी मौखिक तौर पर कई बार कर्मचारियों को सादे कपड़ो में आने का कहा जा चुका था लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा था।