• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Liquor Smuggling: नेपाल, झारखंड, यूपी और पंजाब से आ रही शराब की चौंकाने वाली रिपोर्ट

शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी(Bihar Liquor Smuggling) का मामला लगातार बढ़ रहा है। विदेशी शराब की जब्ती की बात करें तो उत्तर प्रदेश की सीमा पर 50...और पढ़ें

By Akash PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 09 Aug 2025 04:47:22 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 Aug 2025 04:47:22 AM (IST)
Bihar Liquor Smuggling: नेपाल, झारखंड, यूपी और पंजाब से आ रही शराब की चौंकाने वाली रिपोर्ट
शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी का मामला लगातार बढ़ रहा है।

HighLights

  1. शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी का मामला लगातार बढ़ रहा है।
  2. खुलासा हुआ है कि नेपाल और झारखंड के रास्ते देसी शराब आ रही है।
  3. पंजाब और उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक विदेशी शराब की खेप बिहार पहुंचाई जा रही है।

एजेंसी , पटना। शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी(Bihar Liquor Smuggling) का मामला लगातार बढ़ रहा है। विभागीय रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नेपाल और झारखंड के रास्ते देसी शराब तो आ रही है, वहीं पंजाब और उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक विदेशी शराब की खेप बिहार पहुंचाई जा रही है।

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा के अनुसार, नेपाल से लगे चेकपोस्ट पर पकड़ी गई देसी शराब का हिस्सा 48 प्रतिशत है। वहीं, उत्तर प्रदेश और झारखंड से सटे चेकपोस्ट पर देसी शराब की जब्ती 25-25 प्रतिशत दर्ज की गई है।


देशी और विदेशी शराब

विदेशी शराब की जब्ती की बात करें तो उत्तर प्रदेश की सीमा पर 50 प्रतिशत और झारखंड की सीमा पर 36 प्रतिशत विदेशी शराब बरामद हुई है। पकड़ी गई विदेशी शराब में से 32 प्रतिशत पंजाब में बनी हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश से 20 प्रतिशत और हरियाणा से 11 प्रतिशत विदेशी शराब बिहार पुलिस-प्रशासन ने जब्त की है।

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने के लिए विभागीय उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें सचिव अजय यादव की अध्यक्षता में उत्पाद आयुक्त रजनीश कुमार सिंह, रेल डीआईजी राजीव मिश्रा, एसएसबी कमांडेंट कुमार राजीव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सीमावर्ती इलाकों के चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ाने और रेलवे मार्ग से तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। रेलवे के टीटीई, वीआईपी कोच और पेंट्री कार में अवैध शराब आपूर्ति की सूचनाओं के बाद रेल पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी शुरू करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा, इंटीग्रेटेड एवं संयुक्त जांच चौकियों का गठन कर नियमित निरीक्षण किया जाएगा। ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर जांच बढ़ाने का भी आदेश दिया गया। बड़े मामलों के बेहतर जांच के लिए पुलिस को केस ट्रांसफर करने और मद्यनिषेध इकाई से तकनीकी सहायता लेने का निर्णय लिया गया।

इसे भी पढ़ें-