Bihar MLC Election Result 2022: बिहार एमएलसी चुनाव में 13 सीटों पर NDA आगे, राजद का झटका
Bihar MLC Election Result 2022 बिहार में MLC चुनाव के नतीजों की घोषणा के बीच हाजीपुर में जमकर बवाल हुआ।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 08 Apr 2022 08:14:36 AM (IST)
Updated Date: Fri, 08 Apr 2022 08:14:36 AM (IST)
Bihar MLC Election Result 2022 । बिहार विधान परिषद चुनाव 2022 में भाजपा गठबंधन यानी एनडीए को शानदार जीत मिली है। इन चुनावों में एनडीए ने 13 सीटों पर कब्जा कर लिया है और राजद का करारी शिकस्त दी है। राजद ने चुनावों में सिर्फ 6 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को केवल एक सीट ही सफलता मिली है, जबकि निर्दलीय ने 4 सीटें जीती हैं। राजधानी पटना की सीट पर राजद ने जीत दर्ज की है। वहीं नालंदा और सासाराम में NDA उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
हाजीपुर में नतीजों की घोषणा पर बवाल
बिहार में MLC चुनाव के नतीजों की घोषणा के बीच हाजीपुर में जमकर बवाल हुआ। लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद होने से पुलिस का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
बिहार में एमएलसी की 24 सीटों के लिए चुनाव
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा परिषद के स्थानीय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों के लिए चुनाव हुए थे और इन सभी के चुनाव नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई थी और वहीं मतगणना के लिए चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।