• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्यार मोहब्बत कसमे वादे बने जान के दुश्मन, प्रेमिका से मिलने गया था युवक, अगले दिन मिला शव

Saran Crime News: प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार तख्त गांव में युवक के मर्डर के बाद सनसनी फैल ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 09 Aug 2024 06:32:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Aug 2024 06:40:26 PM (IST)
प्यार मोहब्बत कसमे वादे बने जान के दुश्मन, प्रेमिका से मिलने गया था युवक, अगले दिन मिला शव
प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या। -प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, कुएं से शव बरामद।
  2. गुरुवार शाम प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक।
  3. पुलिस युवती के घरवालों से पूछताछ कर रही है।

ब्यूरो, भेल्दी (सारण)। Saran Crime News: बिहार के सारण जिले के तरवार तख्त गांव में गुरुवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। अगले दिन उसका शव कुएं में मिला। मृतक का नाम रंजन राउत बताया जा रहा है। वह मढ़ौरा थाने के बरदहिया रामचक गांव का रहने वाला था।

गुरुवार की शाम से लापता था युवक

जानकारी के अनुसार, रंजन का अफेयर गांव की एक लड़की से चल रहा था। वह गुरुवार की शाम अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। शुक्रवार को उसका शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक के भाई विजय ने बताया कि गुरुवार की शाम से रंजन घर से लापता था। उसकी खोजबीन में घरवाले लगे थे।


प्रेमिका के घर के पास कुएं में मिला शव

इस बीच विजय को सूचना मिली की रंजन अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इसके बाद विजय ने परिजनों को अपने भाई के बारे में बताया। युवती के गांव पहुंचे तो पता चला कि रंजन की हत्या कर कुएं में फेंक दिया गया है।

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

इसके बाद मृतक के घरवालों ने पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस इस मामले में युवती के घर के तीन लोग को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।