
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। 20 जून को भाटपाड़ा में अज्ञात बदमाशों द्वारा किए गए हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद शनिवार को भाजपा का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा का दौरा करने पहुंचा है। इस दौरान वहां धारा 144 लगाई गई, लेकिन हिंसा ने थमने का नाम नहीं लिया। घटना की रिपोर्ट तैयार कर गृहमंत्री अमित शाह को सौंपेगा।
दल का नेतृत्व कर रहे भाजपा सांसद एसएस अहलुवालिया ने कहा 'एक 17 साल का युवक जब सामान खरीदने जा रहा था तो उसे गोली मारी दी गई। पुलिस ने उसे सिर में गोली मारी। एक वेंडर की गोली लगने से स्पॉट पर ही मौत हो गई। तीसरे की अस्पताल में। 7 लोगों को गोली मारी गई थी। इस मामले की जांच होनी चाहिए '
SS Ahluwalia: A 17-yr-old boy was shot when he going to purchase something. Police shot him in his head from point blank range. A vendor was shot&died on spot. A third is in hospital. 7 people were shot. Police use batons for hooligans&bullets for innocents. It should be inquired https://t.co/nIbo2WSRIT
— ANI (@ANI) June 22, 2019
इस डेलीगेशन को भाजपा सांसद एसएस अहलूवालिया लीड कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में सत्यपाल सिंह औऱ वीडी राम भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 'गृह मंत्री अमित शाह भाटपारा की घटना से बेहद दुखी हैं। ऐसी घटनाएं सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही हो रही हैं। हम संबंधित लोगों से बात कर इस घटना की पूरी रिपोर्ट तैयार कर उसे गृहमंत्री को सौंपेंगे।'
Kolkata: 3-member BJP delegation led by BJP MP, SS Ahluwalia to visit Bhatpara today. SS Ahluwalia says, Union Home Min Amit Shah is immensely saddened by violence in Bhatpara. Such incidents are occurring only in WB. We will talk to the concerned persons&submit a report to him." pic.twitter.com/Eq5tO3FRLb
— ANI (@ANI) June 22, 2019
20 जून को अज्ञात आरोपियों ने बम फेंकने के बाद लोगों पर गोलीबारी भी की। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गए हैं।
अज्ञात बदमाशों के हमले में पानीपुरी का ठेला लगाने वाले रामबाबू की मौत हो गई। वहीं एक अन्य की अस्पताल ले जाते वक्त जान चली गई। हमले में घायल 3 अन्य लोगों की भी हालत गंभीर बनी हुई है।