
नई दिल्ली। 8 नवम्बर का दिन कौन भूल सकता है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया और ऐसा दावा भी किया गया कि इसकी भनक किसी को भी नहीं थी। कहा गया कि प्रधानमंत्री समेत सिर्फ 6 लोगों को इसके बारे में जानकारी थी।
लेकिन अब सामने आ रहा है कि इस ऐलान के कुछ घंटे पहले ही भाजपा ने खातों में भारी नकदी जमा कराई है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के खाते में एक साथ एक करोड़ रुपए जमा कराए जाने का मामला सामने आया है।
इस मामले में सीपीआईएम ने सवाल उठाते हुए फैसले की गोपनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि प्रदेश भाजपा ने कोलकाता में इंडियन बैंक की चित्तरंजन एवेन्यू शाखा में अपने बैंक खाते में एक करोड़ रुपए जमा कराए थे।
200 फीसद जुर्माना के साथ इतना टैक्स लगेगा, उदाहरण से समझें
सीपीएम के प्रदेश सचिव सुर्जया कांत मिश्रा ने कहा है कि यह संभव है कि भाजपा के लोगों को नोट बैन के बारे में पहले से पता था तभी उन्होंने पूरे देश में बड़ी राशि बैंकों में जमा करवा कर अपना काला धन सफेद कर लिया।
कहा जा रहा है कि जमा की गई राशि में 60 लाख रुपये एक हजार के नोट के थे और बाकी 40 लाख 500 के नोट थे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण ने भी ट्वीट कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अब ऐसी ऑनलाइन खरीदी पर लगेगा 15 फीसद टैक्स
उन्होंने बैंक स्टेटमेंट की कॉपी ट्वीट कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस ट्वीट से ये बात भी सामने आई है कि एक साथ एक करोड़ रुपए जमा कराए जाने से पहले भाजपा के खाते में करीब आठ लाख रुपए ही थे।