BJP Campaign Song: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां पूरी हैं। पहले दो चरण के मतदान के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जा चुकी है। रैलियों पर पाबंदी है, लेकिन वर्चुअल प्रचार जारी है। इस बीच, भाजपा ने एक और चुनावी गाना जारी किया है। यह गाना श्रीलंकाई सिंगर योहानी डिलोका डिसिल्वा के प्रसिद्ध गाने 'मनिके मागे हिते' की तर्ज पर बनाया गया है। गाना खूब पसंद किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की उन तस्वीरों को शामिल किया गया है, जिसमें पिछले दिनों दोनों नेता साथ नजर आए थे और मोदी ने योगी के कंधे पर हाथ रखा था।
भाजपा के इस गाने के शुरुआती बोल हैं- 'सबसे मन की ये भाषा, यहां दो-दो हैं आशा'। दो आशा से तात्पर्य है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ। साथ ही गाने में राम मंदिर, काशी कॉरिडोर को संवारने, बिजली कनेक्शन और दंगा मुक्त प्रदेश की बात कही गई है। गाने के जरिए जानता तक यह बात पहुंचाई गई है कि एक बार फिर भाजपा की सरकार आने वाली है। गाने को भाजपा के कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर प्रमोट किया है।
फिर एक बार योगी सरकार 🚩#योगीमय_उत्तरप्रदेश pic.twitter.com/4jNNyNthXI
— Dr. Prachi Sadhvi (@Sadhvi_prachi) January 15, 2022
VIDEO: रवि किशन ने भी गाया है भाजपा के लिए गाना
यूपी चुनाव में भाजपा ने गानों के जरिए वोटर्स को लुभाने के लिए खासी तैयारी की है। इससे पहले गोरखपुर के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में एक धमाकेदार गाना लॉन्च किया है। इस गाने के बोल हैं 'यूपी में सब बा', जिसका शानदार टीजर आउट हो गया है। इसमें रवि किशन उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए कार्यों को गीत के माध्यम से प्रस्तुत करते नजर आ रहे हैं।

भारत माता की जय..!
बोलिए गुरु गोरक्षनाथ महराज की जय..!
हर हर महादेव.. शम्भू शम्भू शम्भू जय हो मोदी जी, जय हो महराज जी
यूपी में अब सब बा..! आशीर्वाद दीजिएगा 🙏 pic.twitter.com/LVYHiP4z1E
— Ravi Kishan (@ravikishann) January 14, 2022
Posted By: Arvind Dubey