• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

BJP की नई राष्ट्रीय टीम का एलान, मध्य प्रदेश से वीडी शर्मा, लाल सिंह आर्य और गजेंद्र पटेल समेत कई दिग्गजों को बड़ी जिम्मेदारी

BJP National Executive: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एलान कर दिया है। इसमें एमपी के नेताओं को बड़ी जिम्मे...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 03:37:11 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 03:45:52 PM (IST)
BJP की नई राष्ट्रीय टीम का एलान, मध्य प्रदेश से वीडी शर्मा, लाल सिंह आर्य और गजेंद्र पटेल समेत कई दिग्गजों को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई BJP टीम का ऐलान: मध्य प्रदेश के नेताओं को मिली महत्वपूर्ण भूमिका

HighLights

  1. टीम में 33% से अधिक महिला प्रतिनिधित्व दिया गया
  2. स्मृति ईरानी और बिप्लब देब बने राष्ट्रीय महामंत्री
  3. वीडी शर्मा को सौंपी गई समन्वयक की अहम जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में अनुभव और नए चेहरों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर गठित इस टीम में कई बड़े नेताओं की एंट्री हुई है। मध्य प्रदेश के दिग्गजों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मध्य प्रदेश से इन दिग्गजों को मिली जगह

नितिन नवीन की टीम में मध्य प्रदेश का दबदबा साफ नजर आ रहा है। राज्य से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महासचिव (महामंत्री) बनाया गया है। इसके अलावा, विष्णु दत्त (VD) शर्मा समन्वयक की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि कविता पाटीदार को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। आशीष अग्रवाल को पार्टी की मीडिया टीम में शामिल किया गया है।


BJP chief Nitin Nibin announces names of new office bearers.

Vasundhara Raje Scindia, Tirath Singh Rawat, Ram Madhav, Baijyant Jay Panda, D Purandeshwari, Rekha Verma, Varshaben Narendrabhai Doshi, Bharti Pravin Pawar, Manpreet Singh Badal, Lal Singh Arya, M. Nagaraja, Tariq… pic.twitter.com/dnPE95CDVY

— ANI (@ANI) August 17, 2026

स्मृति ईरानी और बिप्लब देब बने महामंत्री

राष्ट्रीय स्तर पर बड़े चेहरों को शामिल करते हुए वसुंधरा राजे सिंधिया और राम माधव समेत कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने 7 राज्यों से 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश से अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी शामिल हैं। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को भी राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

महिलाओं और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व

टीम में महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से 6 महिलाएं हैं, जो कुल आंकड़े का लगभग 50 प्रतिशत है। इसके अलावा, स्मृति ईरानी को महामंत्री और 4 महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। नितिन नवीन की इस टीम में दो मुस्लिम नेताओं को भी स्थान दिया गया है।