• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के 'डोनेशन फोर देश' कैम्पेन में भाजपा की सेंध, donatefordesh.org सर्च करने पर खुल रहा BJP का पेज

कांग्रेस ने 18 दिसंबर को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले फंड जुटाने के लिए एक अभियान को लॉन्च किया। इस अभियान का नाम डोनेट फॉर देश दिया, लेकिन कांग्रेस के स...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 18 Dec 2023 08:08:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 Dec 2023 08:13:03 PM (IST)
कांग्रेस के 'डोनेशन फोर देश' कैम्पेन में भाजपा की सेंध, donatefordesh.org सर्च करने पर खुल रहा BJP का पेज
कांग्रेस के 'डोनेशन फोर देश' कैम्पेन में भाजपा की सेंध।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने 18 दिसंबर को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले फंड जुटाने के लिए एक अभियान को लॉन्च किया। इस अभियान का नाम डोनेट फॉर देश दिया, लेकिन कांग्रेस के साथ मोये-मोये हो गया। भाजपा ने इस नाम का डोमेन पहले ही अपने नाम कर लिया। अब donatefordesh.org पर जाकर कांग्रेस को चंदा देने के लिए कोई भी कार्यकर्ता जाता है, तो भाजपा का डोनेशन पेज खुल जाता है।

28 दिसंबर को कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर कांग्रेस ने डोनेट फॉर देश नाम से अभियान की शुरूआत की, जिसमें 18 साल से ज्यादा उम्र के नागरिक 138, 1,380, 13,800 या इससे 10 गुना ज्यादा का डोनेशन पार्टी को दे सकते हैं। पार्टी को डोनेशन देने की शुरुआत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। उन्होंने 1 लाख 38 हजार रुपये का डोनेशन दिया।


अमीर लोगों पर निर्भरता होगी खत्म

इस अभियान को शुरुआती रूप से ऑनलाइन ही रखा है, लेकिन 28 दिसंबर (कांग्रेस का स्थापना दिवस) से घर-घर जाकर पार्टी के कार्यकर्ता लोगों से चंदा मांगेंगे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह कांग्रेस के राजनीति के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि हम लोगों से दान करने के लिए कह रहे हैं। इसके पीछे पार्टी की सोच अमीर लोगों पर निर्भरता को खत्म करना है। हम नहीं चाहते कि सरकार में आने पर उनके लिए पॉलिसी बनानी पड़े। महात्मा गांधी देश की आजादी के लिए लोगों से चंदा लिया था।

naidunia_image

भाजपा पहले ही डोमेन कर चुकी थी बुक

भाजपा ने डोनेश फॉर देश नाम का डोमेन पहले से ही अपने लिए बुक करवाया हुआ है। अब ऐसे में कांग्रेस के कार्यकर्ता donatefordesh.org पर जाकर डोनेशन देना चाहेंगे तो वह भाजपा के खाते में जाएगा। कांग्रेस ने अपने अभियान की शुरूआत की घोषणा की तब ही भाजपा ने इसे रजिस्टर करवा लिया। ऑफइंडिया ने donatefordesh.com नाम के डोमेन को 16 दिसंबर को बुक कर लिया था।