• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सच में, रबर का नीला हिस्सा पेन की स्याही मिटाने के लिए नहीं होता

रबर के जिस हिस्‍से को आप मानते हैं कि वह पेन की स्‍याही मिटाने के काम आता है, वह इसलिए नहीं है...

By Edited By:
Publish Date: Fri, 17 Jun 2016 01:33:20 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jun 2016 01:36:56 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सच में, रबर का नीला हिस्सा पेन की स्याही मिटाने के लिए नहीं होता

मल्टीमीडिया डेस्‍क। बचपन स्कूली दिनों में ज्यादातर ने लाल-नीली या सफेद-काली रबर का इस्तेमाल किया होगा। अक्‍सर लोग कहते थे कि नीली या काली रंग की तरफ से मिटाने पर पेन की स्‍याही भी मिट जाती है। मगर, आपको जानकर हैरत होगी कि ऐसा है।

रबर के जिस हिस्‍से को आप हमेशा से यह मानते चले आ रहे हैं कि वह पेन की स्‍याही मिटाने के काम आता है, वह दरअसल में पेंसिल के निशान मिटाने के ही काम आता है। आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि जब दोनों तरफ से पेंसिल के निशान ही मिटाने हैं, तो अलग-अलग रंग क्‍यों दिया गया।


सरकारी अस्पतालों में अब योग का ओपीडी

दरअसल, रबर का नीला या काला वाला हिस्‍सा गहरे निशान या मोटे कागज पर पेंसिल के ही निशान मिटाने के लिए होता है। वहीं, लाल या सफेद हिस्सा हल्के या पतले कागज पर पेंसिल के निशान मिटाने के लिए होता है।

साथ ही पेंसिल के काफी महीन निशान मिटाने मसलन गहरे निशान के पास के हल्के निशान साफ करने के लिए होता है। इसका एक अन्य कारण यह भी है कि इस रबर के लाल हिस्से पर पेंसिल का निशान बना होता है जबकि नीले हिस्से पर पेन का। इसलिए सभी यह कहते हैं कि नीले हिस्से से पेन के निशान आसानी से मिट जाएंगे। मगर, ऐसा नहीं होता है।

फैंसी घर वालों से आयकर अधिकारी पूछ सकेंगे कहां से लाए पैसा

जिन लोगों ने इसे ट्राय किया होगा वे जानते होंगे कि पेन की स्याही मिटाने के चक्कर में अक्‍सर उन्‍होंने कागज फाड़ लिए होंगे। वहीं, दानेदार या ग्रेनी आर्ट पेपर पर पेंसिल के निशान मिटाने में भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है।

ऐसे में इस रबर का नीला हिस्सा काम आता है, जो आसानी से कागज की पर्त और पेंसिल की स्याही को हटाने के काम आता है। रबर का यह हिस्‍सा काफी सख्त और मोटे हिस्से वाला होता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।