• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉबी जिंदल का अपने पुश्‍तैनी गांव से है खास कनेक्शन

लूसियाना के गर्वनर रह चुके बॉबी जिंदल का पंजाब के खानपुर गांव से अभी भी एक रिश्ता बचा हुआ है। यह है बिजली का बिल।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 29 Jun 2015 12:51:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2015 12:58:09 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बॉबी जिंदल का अपने पुश्‍तैनी गांव से है खास कनेक्शन

खानपुर। लूसियाना के दो बार गर्वनर रह चुके बॉबी जिंदल का पंजाब के खानपुर गांव से अभी भी एक रिश्ता बचा हुआ है। यह है बिजली का बिल, जो कि खानपुर स्थित पुश्तैनी मकान का है। आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के प्रत्याशी बॉबी जिंदल खुद को भारतवंशी अमेरिकी नहीं मानते हैं। जिंदल कहते हैं कि वह सिर्फ अमेरिकी हैं।

करीब 50 साल पहले बॉबी जिंदल के पिता अमरचंद जिंदल अपने पूरे परिवार के साथ अमेरिका में जाकर बस गए थे। उनके परिवार की कोई निशानी अब इस गांव में मौजूद नहीं है। खानपुर में जिंदल परिवार का पुश्तैनी मकान परिवार के 4 भाइयों के बीच बराबर हिस्सों में बंटा हुआ था।


इस मकान के मौजूदा मालिक भूपिंदर सिंह ने इसे वर्ष 1992 में खरीदा और घर के मूल स्‍वरूप में कुछ बदलाव किए। मगर, उन्‍होंने बॉबी जिंदल के दादा मदनलाल जिंदल के नाम से आने वाले बिजली बिल में कोई बदलाव नहीं करवाया। खानपुर गांव में मदनलाल जिंदल की राशन की दुकान थी। अमरचंद भी गांव में कभी-कभी दुकान संभालते थे।

ग्रीस संकट : कर्ज लेकर घी पीया, अब दीवालिया होने की कगार पर देश

मदनलाल जिंदल की मौत लगभग 30 साल पहले ही हो गई। वह अपने बाकी के परिवार के साथ 80 के दशक में पास के मलेरकोटला गांव में बस गए थे। पेशे से व्‍यापारी भूपिंदर सिंह के मकान का बिजली बिल आज भी मदनलाल जिंदल के नाम से आता है। उनका कहना है कि बिजली कनेक्शन में नाम बदलवाने की उन्हें कभी जरूरत महसूस नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : 'व्हिस्की वाले जिन्ना जिद्द न करते तो टल जाता बंटवारा'

भूपिंदर हर दो महीने पर बिजली का बिल जमा करवाते हैं। वह कहते हैं कि किसी कारण से उन्होंने बिजली कनेक्शन में बदलाव न करवाया हो ऐसा नहीं है। उनका कहना है कि न तो उन्हें कभी इसकी जरूरत महसूस हुई और न ही उन्हें कभी किसी ने इस बारे में कुछ कहा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।