
जम्मू। बुरहान वानी के पिती मुजफ्फर वानी दक्षिणी कश्मीर के शरीफाबाद गांव में आम जिंदगी जी रहे थे। आठ जुलाई को उनके बेटे बुरहान की सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मौत हो गई थी। आज घाटी में लोग उन्हें बुरहान वानी के पिता के रूप में पहचानते हैं।
एक ऐसा व्यक्ति, जिसने कश्मीर में हिंसा के नाम पर अपने दो बेटों को खो दिया। हिजबुल के पोस्टर बॉय की मौत के बाद घाटी में बीते 40 दिनों से तनाव का माहौल है।
सैकड़ों युवा सड़कों और हाई-वे पर उतर आए हैं और दक्षिण कश्मीर में घुसना मुश्िकल हो गया है। अंग्रेजी अखबार एचटी ने उनके पिता मुजफ्फर से बात की। एक साल पहले भी उन्होंने बुरहान के पिता से बात की थी, जब फेसबुक पर असॉल्ट राइफल लिए बुरहान की तस्वीरें सामने आईं थीं।
अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी का मेल हैक, ऐसे चला पता
तय था मरेगा बुरहान वानी
तभी इस बात की आशंका जाहिर की गई थी कि बुरहान की मौत हो जाएगी। मुजफ्फर को पता था कि एक दिन उनके बेटे का शव वापस आएगा। तब उन्होंने कहा था कि इस्लाम कहता है कि अल्लाह, कुरान और प्रॉफेट किसी भी चीज से बड़े हैं, वे हमारे बेटों से भी ज्यादा अहमियत रखते हैं।
यदि हमारे बेटों और यहां तक कि हमारे बलिदान की जरूरत पड़ी, तो खुदा हमसे खुश होंगे। मगर, अब उनका बेटा इस दुनिया में नहीं हैं, तो क्या वह उन प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करेंगे, जो सड़क छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं? क्या वह हेडमास्टर की भूमिका निभाते हुए तनाव को कम करने की कोशिश करेंगे? युवा उनकी ओर देख रहे हैं कि वे क्या रास्ता सुझाएंगे।
पत्थर बाजी नहीं करने की अपील की
मुजफ्फर वानी मानते हैं कि कई लोगों के समूह उनके पास आए और उनसे रैली में शामिल होने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि वह बुरहान के पिता होने से खुश हैं। चौंकाने वाली बात है कि उन्होंने अपील कि बुरहान अकेला नहीं है।
आंध्र प्रदेश से एसेट्स की लड़ाई हारने पर तेलंगाना को देना होगा 35 हजार करोड़
पूरी घाटी उसके साथ है। मेरा बेटा मारा गया है, लेकिन आप पत्थरबाजी नहीं करें। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे पत्थर नहीं फेंके। सुरक्षा बलों की बंदूकों का उनके पास कोई तोड़ नहीं है।
आजादी की बात करने का सही समय है
अन्य कश्मीरियों की तरह वह भी महसूस करते हैं कि कश्मीर की आजादी की मांग के लिए आवाज उठाने का समय है। मेरे मृत बेटे ने आजादी का अभियान दूसरों के लिए छोड़ दिया है। इस मुद्दे पर बात करना अहम है।
उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए बातचीत होनी जरूरी है, अन्यथा वे एक बार फिर साबित कर देंगे कि वे सिर्फ हमारी जमीन में रुचि रखते हैं कश्मीरियों में नहीं।
मौत से नहीं डरते कश्मीरी युवा
कॉलेज में पढ़ने वाला 21 साल का दानिश भट पूरे समय प्रदर्शन करता है। जब उससे पूछा गया कि वह मरने या पैलेट गन से घायल होने से नहीं डरता है, तो उसने जवाब दिया कि हमारा सारा डर खत्म हो गया है। यदि हम घरों से नहीं निकलेंगे, तो सुरक्षा बल के जवान हमें घरों से ले जाएंगे। कश्मीरियों की यही कहानी है।
इस बात को सुन रहे मुजफ्फर वानी ने कहा कि हमारी पीढ़ी बंदूकों से डरती थी। युवा पीढ़ी नहीं डरती है। इन्हें बंदूकें दे दो ये पहाड़ों में गायब हो जाएंगे और आतंकी की तरह प्रशिक्षण लेंगे, जैसे मेरे बेटे ने किया था।