
दीघा। पश्चिम बंगाल के दीघा में हुए एक सड़क हादसे में 50 साल के ट्रक ड्राइवर के सीने में तीन फिट लंबा बांस घुस गया था। उनका बचना काफी मुश्किल दिख रहा था। मगर, तीन घंटों के ऑपरेशन के बाद लक्ष्मीकांत भूनिया की जान बचा ली गई।
ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें सोने नहीं दिया। 12 डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन के बाद में बांस के निकाल लिया। हादसे के वक्त लक्ष्मीकांत ड्राइवर की सीट पर बैठे थे। सामने के बांस लेकर आ रहे ट्रक से उनके ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
बेल्जियम में 17 साल का लड़का इच्छामृत्यु पाने वाला पहला बच्चा
हादसा इतना घातक था कि सामने वाले ट्रक पर लदे बांस में से एक उनकी छाती में सीधा घुस गया। डॉक्टरों को उनके बचने की कम ही गुंजाइश दिख रही थी, लेकिन सौभाग्य से उनके अहम अंग बाल-बाल बच गए।
अविश्वसनीय रूप से पूरे ऑपरेशन के दौरान स्थानीय लोकल एनेस्थीसिया देकर पूरे समय जगाए रखा गया। एडजेस्टेबल कुर्सी पर बैठाकर डॉक्टरों ने तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद में बांस निकाल लिया। अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है और डॉक्टरों ने उन्हें 48 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा है।