यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bypolls 2022: राजस्थान, बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़ की उपचुनाव तारीखों का ऐलान, जानिए किन सीटों पर कब वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट
Bypolls 2022: राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट, बिहार की कुढ़नी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर, उत्तर प्रदेश की रामपुर और ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होगा। मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 05 Nov 2022 10:55:42 AM (IST)Updated Date: Sat, 05 Nov 2022 11:13:21 AM (IST)

Bypolls 2022: चुनाव आयोग ने 5 राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए भी मतदान की तारीख घोषित कर दी गई है। राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट, बिहार की कुढ़नी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर, उत्तर प्रदेश की रामपुर और ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होगा। मैनपुरी में भी इसी दिन वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। बता दें, 8 दिसंबर को ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे भी घोषित होंगे।
मैनपुरी और रामपुर उपचुनाव
यूपी में मैनपुरी और रामपुर पर उपचुनाव कराए जाने हैं। मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। वहीं यूपी विधानसभा से सपा के दिग्गज आजम खान की अयोग्यता के बाद रामपुर विधानसभा सीट खाली हुई है। भाजपा ने दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी दिन में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने ओबीसी आउटरीच अभियान को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
राजस्थान की सरदारशहर सीट पर होगा उपचुनाव
राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा। कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन से यह सीट खाली हुई है। 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले यह राजस्थान की सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। कांग्रेस ने यहां प्रचार शुरू कर दिया है और अशोक गहलोत सरकार के कामों को गिनाया जा रहा है।
बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उप चुनाव
यह सीट राजद विधायक अनिल सहनी के जेल जाने के बाद खाली हुई है। यहां से भाजपा केदार गुप्ता को मैदान में उतार सकती है। गुप्ता ने ही पिछले चुनाव लड़ा था और हार गए थे। महागठबंधन से मनोज कुशवाहा की दावेदारी भी तय मानी जा रही है।