• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • राजस्थान

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैब ड्राइवर ने की युवती का यौन शोषण करने की कोशिश

तीन युवतियों के लिए शुक्रवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। तीनों युवतियां एक क्लब में पार्टी के लिए गई थीं।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 08 Oct 2016 12:44:03 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Oct 2016 12:51:01 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कैब ड्राइवर ने की युवती का यौन शोषण करने की कोशिश

जयपुर। तीन युवतियों के लिए शुक्रवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। जयपुर में पढ़ने वाली यह तीनों युवतियां शहर एक एक क्‍लब में नाइट पार्टी के लिए गई थीं। वहां काफी देर हो जाने के बाद तीनों ने ही उबर कैब से वापस लौटने की इच्‍छा जताई।

इसके बाद उनमें से ही एक युवती ने उबर कैब बुक भी की, लेकिन उसी वक्त फोन की बैटरी खत्म होने की वजह से फोन बंद हो गया। लिहाजा इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी कि गाड़ी बुक हुई या नहीं।


जयपुर (पश्चिम) के डीसीपी अशोक गुप्‍ता के मुताबिक इंतजार देख तीनों युवतियां क्लब से बाहर निकल आईं। तभी वहां पर एक टैक्‍सी आई और उसके ड्राइवर ने खुद को उबर का ड्राइवर बताया। इसके बाद तीनों ही युवतियां इसमें सवार हो गईं।

ब्रांडेड कपड़े और अंग्रेजी बोलने वाली ये चोर कहती है आप अपना....

इन तीनों में से एक को मुरलीपुरा उतरना था। ड्राइवर ने उनकी बात पर हां कहा और उन्‍हें साथ लेकर चल दिया। रास्‍ते में उसने टायर बदलने का बहाना कर कार‍ की पिछली सीट पर बैठी दो युवतियों को गाड़ी से उतार दिया और एक अन्य को लेकर वहां से फरार हाेे गया।

इस वक्‍त तक सड़क पर अंजान खड़ी दोनों युवतियों को किसी अनहोनी का अंदेशा हो चुका था। लिहाजा वह बदहवास हालत में पुलिस की तलाश करने लगीं। काफी देर के बाद उन्‍हें पुलिस की चेतक वेन मिली। उन्‍होंने इसमें सवार दोनों पुलिसकर्मियो को सारी बात बताई।

चार सालों में 100 बच्चों के पिता बन चुके हैं मैट और...

इसके बाद तुरंत कैब ड्राइवर की तलाश भी शुरू कर दी गई। काफी देर के बाद विश्‍वकर्मा क्षेत्र में कार एक पुल के नीचे खड़ी दिखाई दी। उस वक्‍त तक कैब ड्राइवर वहां से भाग चुका था। गाड़ी में सवार युवती ने बताया कि ड्राइवर ने उसके साथ बदतमीजी की और उसका यौन शोषण करने की भी कोशिश की।

युवती के चेहरे पर भी खरोंच के निशान थे, जो इस दौरान हुए संघर्ष की कहानी बयां कर रहे थे। पुलिस ने पूरा वाकया जानने के बाद कैब ड्राइवर के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो युवतियां झुनझुनू और एक युवती पंजाब की रहने वाली है। यह तीनों ही यहां पर चार्टड अकाउंटेंसी की छात्रा हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।