
डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारे कर दिया है। अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण व एस जयशंकर के मंत्रालय को रिपीट किया गया है। शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाया गया है।
पीएम मोदी की कैबिनेट में दूसरे स्थान रखने वाले राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, अमित शाह को गृह मंत्रालय, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय, एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय व शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय दिया गया है।
.jpg)
पीएम मोदी ने 24 घंटे के भीतर ही सभी मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा कर दिया। उनकी इस कैबिनेट में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी को 2019 जैसा ही रखा गया है। यह इस बात को दिखाता है कि भाजपा को भले ही बहुमत ना मिला हो, लेकिन मंत्रालयों के बंटवारे में उसका ही दबदबा रहा है। गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और सड़क परिवहन मंत्रालय जैसे भारी भरकम पद भाजपा के ही पास रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने पास कुछ मंत्रालय रखे हैं। उन्होंने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग के अलावा वह मंत्रालय भी रखे हैं, जो किसी और मंत्री को नहीं दिया गया है।