
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के परीक्षा परिणामों के वेरिफिकेशन/फोटोकॉपी/रीवेल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया 25 मई, 2016 से शुरू हुई है जो कि 9 जून, 2016 तक चलेगी। जो छात्र-छात्राएं अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे इसका लाभ उठा सकते हैं।
सीबीएसई के नोटिफिकेशन के अनुसार, छात्र 25 मई से 28 मई तक अंकों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। केवल वे छात्र जिन्होंने अंकों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया है, मूल्यांकन की हुई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी पाने के पात्र होंगे। वे इसके लिए 3 जून से 6 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा, केवल वे छात्र जिन्होंने मूल्यांकन की हुई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया है, वे ही री-इवेल्यूशन के लिए पात्र होंगे। वे इसके लिए 7 जून से 9 जून तक आवेदन कर सकते हैं। री-इवेल्यूशन की यह प्रक्रिया केवल इन विषयों के लिए होगी: इंग्लिश कोर, इंग्लिश इलेक्टिव (सीबीएसई), इंग्लिश इलेक्टिव (एनसीईआरटी), हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव, मैथमेक्टिस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायलॉजी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स एंड अकाउंटेंसी।
सीबीएसई की इन विभिन्न प्रक्रियाओं की फीस:
- अंकों के वेरिफिकेशन के लिए 300 रुपए प्रति विषय।
- मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी पाने के लिए 700 रुपए प्रति विषय।
- अधिकतम 10 प्रश्नों के थ्योरी पोर्शन के री-इवेल्यूशन के लिए 100 रुपए प्रति प्रश्न।
अतिरिक्त जानकारी आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट http://cbse.nic.in/welcome.htm से प्राप्त कर सकते हैं।
UBSE Results 2016: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट घोषित