• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूज्‍ड मोबाइल बेच रही है अमेजन, केंद्र ने भेजा कारण बताओ नोटि‍स

पर्यावरण (सुरक्षा) कानून के सेक्‍शन 15 के तहत अधि‍कतम 5 साल की जेल और या 1 लाख रुपए का जुर्माना है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 27 Sep 2016 01:44:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Sep 2016 03:11:45 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
यूज्‍ड मोबाइल बेच रही है अमेजन, केंद्र ने भेजा कारण बताओ नोटि‍स

नई दि‍ल्‍ली। ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी को केंद्र सरकार ने यूज्ड स्मार्टफोन आयात करके बेचने पर कारण बताओ नोटिस भेजा है। इसके अलावा 20 अन्य कंपनि‍यों को उपयोग किए गए इलेक्‍ट्रि‍कल और इलेक्‍ट्रॉनि‍क इक्‍युपमेंट (ईईई) का आयात बंद करें।

पर्यावरण मंत्रालय ने 23 सि‍तंबर को अमेजन को नोटि‍स भेजा, जिसमें कहा गया हे कि इंपोर्ट/यूज्‍ड या रि‍फर्बि‍शड ईईई शि‍पमेंट को तुरंत बंद करें। इसके साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि पर्यावरण संरक्षण कानून की धारा 15 के तहत कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पर्यावरण (सुरक्षा) कानून के सेक्‍शन 15 के तहत अधि‍कतम 5 साल की जेल और/या 1 लाख रुपए का जुर्माना है। मंत्रालय ने कहा कि‍ अमेजन देश में यूज्‍ड शि‍पिंग और रि‍फर्बि‍शड मोबाइल फोन रीसेल कर रही है।


सेना के फंड में वेंकैया नायडू के बेटे ने दी इतनी बड़ी रकम!

यह नुकसानदायक और दूसरे वेस्‍ट नि‍यमों और ई-वेस्‍ट (मैनेजमेंट एंड हैंडलिंग) नियमों का दोनों का उल्‍लंघन है। आदेश में कहा गया कि‍ आप 15 दि‍नों के अंदर जवाब दें कि आपके खि‍लाफ कार्रवाई क्‍यों नहीं की जाए।

इस मामले में अमेजन के प्रवक्ता ने कहा कि‍ हम आज्ञा का पालन करते हैं और हमेशा स्थानीय कानून का पालन करते रहे हैं। अमेजन एक ऐसा बाजार है जहां थर्ड पार्टी सेलर्स के जरि‍ए सभी सामान बेचे जाते हैं। हालांकि‍, हम पर्यावरण मंत्रालय की ओर से उठाई गई चिंताओं को देख रहे हैं और इसका मूल्‍यांकन कर रहे हैं।

आत्मघाती हमलावर बन पाक को तबाह करना चाहते हैं शिवसैनिक

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।