• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan-3 महाक्विज की हुई शुरुआत, इस तरह लें इसमें हिस्सा, जीतने वाले को एक लाख का इनाम

Chandrayaan-3 महाक्विज में किस तरह हिस्सा ले सकते हैं, इसको लेकर MyGov India ने जारी किया एक वीडियो।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 05 Sep 2023 04:26:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 Sep 2023 10:56:48 PM (IST)
Chandrayaan-3 महाक्विज की हुई शुरुआत, इस तरह लें इसमें हिस्सा, जीतने वाले को एक लाख का इनाम
चंद्रयान-3 महाक्विज हुआ लाइव, चंद्रमा को लेकर अपने ज्ञान को परख सकेंगे आप।

HighLights

  1. चंद्रयान-3 की सफलता के बाद लोगों में इसरो को लेकर बढ़ी रुचि।
  2. इसरो के अनुसार क्विज जीतने वाले को एक लाख का इनाम दिया जाएगा।
  3. आप भी क्विज में हिस्सा लेकर चंद्रयान-3 को लेकर अपने ज्ञान को परख सकत हैं।

Chandrayaan-3 Mahaquiz: नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) द्वारा चंद्रमा पर भेजे गए मिशन चंद्रयान- 3 को लेकर केंद्र सरकार ने महाक्विज शुरू कर दिया है। देश में आजादी के बाद से शुरू हुआ अंतरिक्ष अनुसंधान का सफर बहुत शानदार रहा है। इस महाक्विज में चंद्रयान को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं।

चंद्रयान-3 महाक्विज का आयोजन मायजीओवी इंडिया(MyGov India) की साइट पर किया जा रहा है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद से लोगों में इसरो के अंतरिक्ष अनुसंधान को लेकर लेकर रुचि काफी बढ़ गई है। इसमें बच्चे और युवा सबसे आगे हैं। इसरो द्वारा मिशन चंद्रयान को लेकर किए गए कार्य और चंद्रमा के बारे में अपना ज्ञान परखने के लिए इस महाक्विज में सभी हिस्सा ले सकते हैं।


naidunia_image

इस तरह लें चंद्रयान-3 महाक्विज में भाग

मायजीओवी इंडिया और इसरो ने चंद्रयान-3 के महाक्विज को लेकर सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की है। इस महाक्विज में हिस्सा लेने के इच्छुक लोग https://isroquiz.mygov.in की लिंक पर जाकर सवालों के जवाब दे सकते हैं। इस महाक्विज के जरिए आप चंद्रयान-3 को लेकर अपने ज्ञान को परख सकते हैं।

Chandrayaan-3 MahaQuiz:@mygovindia has organised Chandrayaan-3 MahaQuiz honouring India's amazing space exploration journey, to explore the wonders of the moon, and to demonstrate our love of science and discovery.

All Indian Citizens are invited to take the Quiz at… pic.twitter.com/yy7ULjTcGL

— ISRO (@isro) September 5, 2023

एक लाख का मिलेगा इनाम

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अनुसार चंद्रयान-3 महाक्विज जीतने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। मायजीओवी इंडिया ने चंद्रयान-3 महाक्विज में हिस्सा कैसे ले सकते है, इसको लेकर एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में बताया गया है कि चंद्रयान-3 महाक्विज में किस तरह सवालों के जवाब देना है और अलग-अलग स्टेप्स की जानकारी भी दी गई है।

Ready to join the Chandrayaan #MahaQuiz but not sure how to start?

We've got you covered. Check out our video tutorial for step-by-step instructions on how to play the quiz and win exciting prizes.

Click here to join the quiz: https://t.co/Yb1IELXtN3

#MyGov#Chandrayaan3 pic.twitter.com/tjmwP4i7Dv

— MyGovIndia (@mygovindia) September 3, 2023