यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandrayaan-3: ISRO प्रमुख ने लिया भद्रकाली का आशीर्वाद, बताया- अंतरिक्ष वैज्ञानिक होकर भी क्यों जाते हैं मंदिर
सब कुछ बहुत अच्छे से काम कर रहा है। लैंडर और रोवर ठीक काम कर रहे हैं। सभी पांच उपकरण चालू कर दिए गए हैं।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 27 Aug 2023 02:11:25 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Aug 2023 02:11:25 PM (IST)
इसरो प्रमुख एस. सोमनाथHighLights
- तिरुवनंतपुरम के मंदिर में गए इसरो प्रमुख
- चंद्रयान-3 के सभी उपकरण सही काम कर रहे
- चंद्रमा पर अध्ययन कर रहे लैंडर और रोवर
तिरुवनंतपुरम। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने की सफलता की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस बीच, ISRO प्रमुख एस, सोमनाथ ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में भद्रकाली मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया। साथ ही बताया कि एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक होकर भी वो मंदिर क्यों होते हैं और ईश्वर में उनकी आस्था के पीछे क्या क्या सोच है।
तिरुवनंतपुरम में पूर्णमिकवु, भद्रकाली मंदिर दर्शन करने के बाद सोमनाथ ने कहा, 'मैं एक एक्सप्लोरर (खोजकर्ता) हूं। मैं चंद्रमा को एक्सप्लोर करता हूं। मैं आंतरिक अंतरिक्ष का पता लगाता हूं। विज्ञान और आध्यात्मिकता, दोनों का पता लगाना मेरे जीवन की यात्रा का एक हिस्सा है। इसलिए मैं मंदिरों में जाता हूं और मैंने कई धर्मग्रंथ पढ़े हैं। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है कि हम बाहरी और भीतरी, दोनों रहस्यों का पता लगाएं। बाहरी दुनिया के रहस्यों का पता लगाने के लिए मैं विज्ञान के पास चाहता हूं और आंतरिक शक्ति को जानने के लिए मैं मंदिरों में आता हूं।
#Chandrayaan3: चंद्रयान-3 के सभी उपकरण सही काम कर रहे
इस दौरान सोमनाथ ने चंद्रयान-3 के बारे में अपडेट जानकारी भी दी। उन्होंने कहा-
सब कुछ बहुत अच्छे से काम कर रहा है। लैंडर और रोवर ठीक काम कर रहे हैं। सभी पांच उपकरण चालू कर दिए गए हैं। इनसे डेटा मिलने लगा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में 3 सितंबर से पहले हम सभी प्रयोगों को पूरा करने में सक्षम होंगे।