• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan-3 Landing Live Streaming: शाम 5ः27 बजे से शुरू हो जाएगा लाइव टेलीकास्ट, नोट कर लीजिए लैंडिंग की टाइमिंग

इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज के साथ ही दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर भी प्रसारण होगा।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 23 Aug 2023 07:42:58 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Aug 2023 07:42:58 AM (IST)
Chandrayaan-3 Landing Live Streaming: शाम 5ः27 बजे से शुरू हो जाएगा लाइव टेलीकास्ट, नोट कर लीजिए लैंडिंग की टाइमिंग
चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर शम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतर जाएगा।

HighLights

  1. इतिहास रचने के करीब पहुंचा भारत
  2. दक्षिण ध्रुव पर पहली बार पहुंचेगा कोई देश
  3. विक्रम लैंडर उतरेगा, प्रज्ञान रोवर अध्ययन करेगा

श्रीहरिकोटा (#Chandrayaan3Landing)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गया है। आज शाम को चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इस ऐतिहासिक पल पर न केवल पूरे भारत, बल्कि दुनिया की नजर टिकी है।

Chandrayaan-3 LIVE Updates ISRO Moon Mission: चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा सीधा प्रसारण

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग (Chandrayaan3Landing) का सीधा प्रसारण किया जाएगा। ISRO के अनुसार, इस घटनाक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 5ः27 बजे शुरू किया जाएगा। इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज के साथ ही दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर भी प्रसारण होगा।


सबकुछ ठीक रहा तो चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर शम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतर जाएगा। इसके दो घंटे बाद इसमें से प्रज्ञान रोवर निकलेगा और चंद्रमा की सतह पर घूम कर जानकारी एकत्र करेगा और इसरो तक पहुंचाएगा।

खास बात यह है कि चंद्रमा की सतह पर उतरने की पूरी प्रक्रिया विक्रम लैंडर को खुद करना होगी। इस दौरान धरती से कोई निर्देश या मदद नहीं मिलेगी। विक्रम लैंडर में लगे कंप्यूटर, सेंसर और कैमरे तय करेंगे कि कितना फ्यूल इस्तेमाल करते हुए लैंडिंग करना है, किस स्थान पर उतरना है, यदि सतह उतरने लायक नहीं है तो क्या करना है।

वैज्ञानिकों ने इसे ‘15 मिनट टेरर’ नाम दिया है। यह पूरी प्रक्रिया मिशन का सबसे अहम पल मानी जा रही है।

चंद्रयान-3 का 1.5 इंच लंबा स्वर्ण माडल बनाया

इस बीच, कोयंबटूर में कलाकार ने चार ग्राम सोने से चंद्रयान -3 का 1.5 इंच लंबा मॉडल डिजाइन किया है। कलाकार मरियप्पन ने कहा कि उन्होंने चंद्रयान परियोजना में शामिल सभी वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए इसे बनाया है। इसे डिजाइन करने में 48 घंटे लगे। इस बीच पूरे देश में लोग चंद्रयान मिशन की सफलता की कामना कर रहे हैं। देशभर में विशेष हवन किए जा रहे हैं।