
एएनआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में खानसामे की बेटी ने आज अपने पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उनकी कहानी यह बताती है कि आप जीवन में कुछ करना चाहते हैं, तो संसाधन की कभी कमी नहीं पड़ती है। खानसामे की बेटी प्रज्ञा को वकालत में मास्टर्स के लिए अमेरिका के दो विश्वविद्यालय स्कॉलरशिप देने को तैयार हैं। उनकी इस उपलब्धि पर आज सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने प्रज्ञा को शुभकामनाएं दी।
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको संसाधन आसानी से मिल सकते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि जो छात्र प्रयास करता है वह संसाधन प्राप्त करने में असफल हो जाता है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में एक रसोइया की बेटी प्रज्ञा से मुलाकात के बाद ये बातें कहीं। आपको बता दें कि प्रज्ञा को अमेरिका की दो अलग-अलग क्षेत्रों में कानून में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के लिए छात्रवृत्ति मिली है।
VIDEO | Chief Justice of India DY Chandrachud felicitates Pragya, who is daughter of a cook in the Supreme Court. She recently got a scholarship to study masters in law in two different universities in the US.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/0S8RVMOxjN
— Press Trust of India (@PTI_News) March 13, 2024
VIDEO | "I feel that if you work hard and want to move forward, then you can find resources easily. It shouldn't happen that a student who makes efforts fails to get the resources," says Chief Justice of India DY Chandrachud after meeting Pragya, daughter of a cook in Supreme… pic.twitter.com/lJg237ZBcv
— Press Trust of India (@PTI_News) March 13, 2024
प्रज्ञा के सम्मान के लिए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सीजीआई सहित कई जज व बड़े-बड़े वकील मौजूद थे। प्रज्ञा के आते ही सभी ने उनके तालियां बजाईं। सीजेआई से अपने तारीफों को सुन प्रज्ञा अपनी भावनाओं को रोक न सकीं। वह उनकी आंखों से आंसुओं के रूप में निकल गए। उन्होंने इस दौरान वहां पर मौजूद सभी लोगों से कहा कि वह उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी। सीजेआई ने वहां मौजूद प्रज्ञा के माता-पिता का भी शॉल उड़ाकर स्वागत किया।