• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेयर ट्रांसप्‍लांट सर्जरी में गई मेडिकल स्‍टूडेंट की जान

इस प्रोसीजर के 10 घंटे बाद उसे बुखार आया और सर्जरी के तीसरे दिन निजी अस्‍पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 09 Jun 2016 11:25:56 AM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jun 2016 11:28:59 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
हेयर ट्रांसप्‍लांट सर्जरी में गई मेडिकल स्‍टूडेंट की जान

चेन्‍नै। चेन्‍नै में 22 वर्षीय मेडिकल स्‍टूडेंट संतोष की हेयर ट्रांसप्‍लांट सर्जरी के बाद मौत हो गई। फाइनल ईयर के इस स्‍टूडेंट ने पिछले महीने हेयर ट्रांसप्‍लांट कराया था।

इस प्रोसीजर के 10 घंटे बाद उसे बुखार आया और सर्जरी के तीसरे दिन निजी अस्‍पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पेशे से नर्स उसकी मां पी जोसबीन अपने इकलौते बेटे को खोने के बाद बहुत दुखी हैं।

उन्‍होंने बताया कि वह अपने बीमार बेटे की जिंदगी नहीं बचा सकीं। संतोष के 1200 बाल ट्रांसप्‍लांट किए गए थे। संतोष के माता-पिता ने आरोप लगाया कि एडवासं रोबोटिक हेयर ट्रांसप्‍लांट सेंटर में जिन डॉक्‍टरों ने ट्रांसप्‍लांट किया वे सर्जन नहीं थे।


अस्‍पताल में महिला से वार्ड ब्‍वॉय और गार्ड ने किया दुष्‍कर्म

उन्‍होंने बताया कि प्रोसीजर शुरू होने के बाद ही एनेस्‍थीटिस्‍ट वहां से चला गया था। इस घटना के बाद से हेयर ट्रांसप्‍लांट करने वाले डॉक्‍टर गायब हो गए हैं। इसके लिए उन्‍होंने 75 हजार रुपए लिए थे।

संतोष की मां ने बताया कि वह रोजाना 50 से 60 लाख रुपए कमाते हैं। उनके लिए सिर्फ पैसे ही मायने रखते हैं। किसी की जिंदगी का उनके लिए कोई मोल नहीं है। मैंने अपने बेटे को बहुत जल्‍दी खो दिया। ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। हमें न्‍याय चाहिए, दोनों डॉक्‍टरों को गिरफ्तार किया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि हेयर ट्रांसप्‍लांट सेंटर के पास सिर्फ हेयर सैलून को चलाने का लाइसेंस था, जो कि दो महीने पहले ही खत्‍म हो गया था। हालांकि, वहां दो क्‍वालीफाइड डॉक्‍टर्स थे, जिनमें से एक ने चीन में प्रशिक्षण लिया था। किसी कॉम्‍प्‍लीकेशन की स्थिति से निपटने के लिए वहां कोई इंतजाम नहीं थे।

सभी लोगों का स्वास्थ्य बीमा करवाएगी दिल्‍ली सरकार

अधिकारियों ने उस सेंटर को सील कर दिया है। ड्रग कंट्रोलर ने वहां से बड़े पैमाने पर दवाएं जब्‍त की हैं, जिन्‍हें बिना लाइसेंस के रखा गया था। मामला 17 मई का था लेकिन इसकी जानकारी पिछले हफ्ते मिली जब तमिलनाडु मेडिकल काउंसिल ने स्वास्थ्य विभाग को नोटिस भेजकर रोबॉटिक हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर में छात्र की मौत होने की जानकारी दी।

पुलिस ने इस मामले में संदिग्‍ध मौत का केस दर्ज किया है। संतोष का पोस्‍टमार्टम नहीं किया गया था। पुलिस ने बताया कि सात शहरों में इसके 17 सेंटर हैं। सेंटर में करीब 35 क्‍लाइंट्स हर महीने आते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।