
एजेंसी, चेन्नई। चेन्नई मेट्रो में मंगलवार की सुबह तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, मेट्रो बीच सुरंग में खराब हो गई, जिसके चलते लोगों को मेट्रो से निकलकर पैदल ही सुरंग पार करनी पड़ी। मामला ब्लू लाइन पर पुरात्ची थलाइवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल मेट्रो के पास का है।
यात्रियों ने जानकारी दी कि मेट्रो चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होते हुए विम्को नगर की ओर निकली थी, तभी वहां लाइट चली गई। मेट्रो अंडरग्राउड टनल में रुक गई, जिससे यात्रियों को घबराहट शुरू हो गई। वहां वह 10 मिनट तक फंसे रहे।
VIDEO | A Chennai Metro train came to an abrupt halt likely due to power failure inside the tunnel between Central and High Court stations, leaving passengers stranded inside. More details are awaited.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/W5qHtKm8u8
— Press Trust of India (@PTI_News) December 2, 2025
10 मिनट तक मेट्रो के अंदर रहकर लोगों में घबराहट शुरू हो गई थी। तभी अनाउंसमेंट हुआ कि मेट्रो आगे नहीं बढ़ेगी, जिससे यात्री पैदल ही वॉकवे से होते हुए हाईकोर्ट स्टेशन तक पहुंचे। टेक्निकल टीम लोगों की मदद के लिए मौके पर पहुंच गई।
Service Update:
Metro train services between Airport and Wimco Nagar Depot on Blue Line have resumed normal Operation.
Puratchi Thalaivar Dr. M.G. Ramachandran Central Metro to St. Thomas Mount on the Green Line are also running as per the Normal Schedule.
We Regret the…
— Chennai Metro Rail (@cmrlofficial) December 2, 2025
CMRL ने बताया कि ब्लू और ग्रीन लाइन की मेट्रो सेवाएं अब सामान्य रूप से चल रही हैं। तकनीकी खराबी के कारण की जांच के लिए इंटरनल असेसमेंट शुरू किया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।