
थिरुवनंतपुरम। केरल पुलिस एक बच्चे के यौन शोषण मामले में अपनी निष्क्रियता पर पर्दा डालने के लिए उल्टा उसे ही प्रताड़ित कर रही है, जिसने मामले को उजागर किया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद कई लोग गंभीर रूप से निंदा कर रहे हैं। केरल पुलिस ने मलप्पुरम में एडप्पल सिनेमा हॉल के मालिक ईसी सतेश को गिरफ्तार किया है।
उनके थिएटर में 18 अप्रैल को 10 साल की लड़की का यौन शोषण किया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को पकड़ने के बजाय सतीश को ही गिरफ्तार कर लिया। पास्को एक्ट की धारा 19 के तहत गिरफ्तारी दिखाते हुए पुलिस ने उस पर आरोप लगाया कि सतीश ने मामले की सीसीटीवी फुटेज लीक की और इसके बारे में पुलिस को समय पर सूचना नहीं दी।
घटना थिएटर के नाइट विजन कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। मामले में 60 वर्षीय मोइदीन कुट्टी पट्टंबी की पहचान आरोपी के तौर पर की गई है। वह मां और बेटी के बीच में बैठा था और दोनों का ही यौन शोषण कर रहा था। थिएटर के मालिक ने 19 अप्रैल को चाइल्डलाइन अधिकारियों को सूचित किया और उन्हें फुटेज सौंप दिया। फुटेज की जांच के बाद चाइल्डलाइन ने इसे उसी दिन पुलिस को सौंप दिया।
उत्तराखंड के इस गांव में नहीं है बिजली, फिर भी हर कोई चलाता है वाई-फाई
हालांकि, पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की। इसके बाद चाइल्डलाइन को दृश्य के कुछ हिस्सों को धुंधला कर 12 मई को एक चैनल को दे दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को तो नहीं पकड़ा, लेकिन सीसीटीवी फुटेज लीक करने के आरोप में सतीश को गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि, बाद में उन्हें जमानत दे दी गई। इस मामले में सतीश की गिरफ्तारी करने के लिए महिला आयोग और चाइल्डलाइन दोनों ने पुलिस की अलोचना की है। इस दौरान पुलिस ने 60 वर्षीय व्यवसायी और महिला को हिरासत में ले लिया है। वह पूरी फिल्म के दौरान महिला और उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था।
डेढ़ साल बाद संदूक में मिला बच्चे का कंकाल, कबाड़ में रख दिया था