• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: बच्चे ने थाने में की पापा की शिकायत, पुलिस ने यूं कर दिया खुश

इसके बाद पुलिस ने पहल करते हुए इटावा में लगी नुमाइश घुमाकर बच्चे की ख्वाहिश पूरी कर दी।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 07 Jan 2018 03:53:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jan 2018 04:49:53 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Video: बच्चे ने थाने में की पापा की शिकायत, पुलिस ने यूं कर दिया खुश

इटावा। यूपी पुलिस के पास एक बच्चा रोते हुए शिकायत करने पहुंचा कि उसके पिता नुमाइश घुमाने के लिए नहीं ले जा रहे हैं। उसके बार-बार गुजारिश करने पर पिता ने उसे पीट दिया। इसके बाद बच्चा रोते हुए थाने पहुंच गया और बोलने लगा कि मेरे पिता को सोंट दो (पीट दो)।

जब पुलिसकर्मी ने उसे शांत कराते हुए पूछा, तो बच्चे ने सारा मामला बताया। इस दौरान पुलिसकर्मी से बातचीत के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।

इसके बाद पुलिस ने पहल करते हुए इटावा में लगी नुमाइश घुमाकर बच्चे की ख्वाहिश पूरी कर दी। इटावा पुलिस ने शिकायत करने वाले बच्चे ओम नारायण गुप्ता सहित करीब 50 बच्चों को नुमाइश घुमाया। इसके साथ ही बच्चों को मेले में आइसक्रीम भी खिलाई और उन्हें झूले भी झुलाए।


पुलिस के इस कदम से बेहद खुश नजर आ रहे ये बच्चे बेहद गरीब परिवारों से थे। बताते चलें कि सोशल मीडिया पर ओम नारायण गुप्ता का एक विडियो खूब वायरल हुआ था। उसमें वह अपने पापा की शिकायत कर रहा था कि पुलिस से उनकी शिकायत की।

यह भी पढ़ेंः 100 से अधिक अनाथ बच्चों को सहारा देने वाली महिला लड़ रही है कैंसर से जंग

जब पुलिसकर्मी ने पूछा कि तुम यहां क्यों आए हो तो बच्चे ने कहा कि पिता ने बोला था कि जो कर पाओ, कर लो। हम चाहते हैं कि आप कह दो तो वह हमें नुमाइश दिखाने ले जाएं। बच्चा आगे बताता है कि रविवार को दुकान बंद रहती है, लेकिन तब भी वह घर पर नहीं रुकते हैं।

naidunia_image

मम्मी कहती रहती हैं कि घर पर रुको, मगर 5-6 घंटे के लिए निकल जाते हैं। इसके बाद इटावा पुलिस ने ओम के साथ-साथ अन्य गरीब बच्चों को भी नुमाइश दिखाने का फैसला किया।

naidunia_image

इटावा के पुलिस अधीक्षक के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनिल कुमार और महिला एसओ सुभद्रा वर्मा के साथ गरीब बच्चों को तलाश किया और 50 बच्चों को एक मिनी बस में बैठाकर नुमाइश घुमाने ले जाया गया।

यह भी पढ़ेंः Video: जॉम्बी फिश का वीडियो हुआ वायरल, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।