Children's Day 2021: जानिए कब है बाल दिवस, क्यों मनाते हैं ये दिन, जानिए इतिहास और कैसे हुई शुरुआत
Children's Day 2021: भारत में बाल दिवस 1964 में पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद मनाया जाने लगा।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 10 Nov 2021 12:01:14 PM (IST)
Updated Date: Wed, 10 Nov 2021 12:02:31 PM (IST)

Children's Day 2021: बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का 1889 में जन्म हुआ था। उन्हें बच्चों से बेहद लगाव था। इस कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते हैं। नेहरू कहते थे कि बच्चे देश का भविष्य है। इस लिए उन्हें प्यार और देशभाल की जरूरत है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। बाल दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस दिन बच्चों को मिठाई, टॉफियां और गिफ्ट दिए जाते हैं।
बाल दिवस मनाने की शुरुआत
भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। 27 मई 1964 को जवाहर लाल नेहरू के मृत्यु के बाद बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि हर साल 14 नवंबर को उनके जन्मदिन पर बाल दिवस मनाया जाएगा। वह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बाल दिवस का इतिहास
विभिन्न देशों में अलग-अलग तारीखों को चिल्ड्रन डे मनाया जाता है। भारत में बाल दिवस 1964 में पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद मनाया जाने लगा। हालांकि बाल दिवस 1925 से मनाया जाने लगा था, लेकिन यूएन ने 20 नवंबर 1954 को इससे मनाने की घोषणा की थीं।
बाल दिवस पर क्या किया जाता है
बाल दिवस पर स्कूलों की छुट्टी नहीं होती, लेकिन बच्चों के लिए स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। स्कूलों में छात्रों को गिफ्ट्स दिए जाते हैं। इस दिन स्कूलों में पढ़ाई भी नहीं होती है। कई स्कूल इस दिन बच्चों को पिकनिक पर लेकर जाते हैं।