• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद एनडीए में शामिल हुए चिराग पासवान, मंगलवार की बैठक में होंगे शामिल

18 जुलाई को होनेवाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में चिराग पासवान भी शामिल होंगे।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Mon, 17 Jul 2023 09:13:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Jul 2023 09:28:47 PM (IST)
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद एनडीए में शामिल हुए चिराग पासवान, मंगलवार की बैठक में होंगे शामिल
जेपी नड्डा के साथ चिराग पासवान (फोटो- ANI)

Chirag Paswan Joins NDA: लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान सोमवार को एनडीए में शामिल हो गये हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा से मुलाकात के बाद उन्होंने ये फैसला लिया। अब वे मंगलवार को होनेवाली एनडीए की बैठक में भी शामिल होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बारे में ट्वीट करते लिखा कि दिल्ली में चिराग पासवान जी से मुलाकात हुई। उन्होंने माननीय प्रधान मंत्री श्री @नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है। मैं एनडीए परिवार में उनका स्वागत करता हूं।

naidunia_image

अमित शाह से मुलाकात

सोमवार को राजधानी दिल्ली में एलजेपी नेता चिराग पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और बीजेपी के साथ गठबंधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह से गठबंधन से संबंधित मुद्दों पर काफी सकारात्मक चर्चा हुई। इससे पहले शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।


पीएम करेंगे अध्यक्षता

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसे विपक्ष की बैठक के जवाब में बीजेपी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।