• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

CJP Protest: 'कॉकरोच न डरते हैं और कभी मरते नहीं...', पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली में भरी हुंकार, धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा

NEET-UG पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 09:07:52 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 12:43:50 PM (IST)
CJP Protest: 'कॉकरोच न डरते हैं और कभी मरते नहीं...', पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली में भरी हुंकार, धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
NEET पेपर लीक पर जंतर-मंतर में CJP का प्रदर्शन

HighLights

  1. जंतर-मंतर पर CJP का पहला बड़ा प्रदर्शन
  2. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज हुई
  3. अभिजीत दिपके अमेरिका से दिल्ली पहुंचे

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने NEET-UG पेपर लीक और विभिन्न भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ शनिवार से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। काकरोच जनता पार्टी का जंतर मंतर पर प्रदर्शन शुरू हो गया है। पार्टी के समर्थकों में अधिकतर जेएनयू से AISA वाले भी पहुंचे हैं। अब तक 450 के आसपास की भीड़ जुटी है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं प्रदर्शनकारी। इसी बीच पार्टी के संस्थापक अभीजित दीपके को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने की भी बात उठी है। IGI एयरपोर्ट पर पहुंचने पर हंगामा भी हुआ।

naidunia_image

CJP को जंतर मंतर पर प्रदर्शन की मिली अनुमति

दिल्ली पुलिस ने काकरोच जनता पार्टी को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दी। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था नीरज ठाकुर ने इसकी पुष्टि की। परीक्षा विवादों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर आज अभिजीत दिपके के नेतृत्व में पार्टी से जुड़े लोग जंतर मंतर पर जुटेंगे।


अमेरिका से दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) शनिवार सुबह करीब 7:35 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। उन्होंने IGI एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर समर्थकों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा और समर्थक अपने साथ तिरंगा, किताब और फूल लेकर आएं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सम्मान और सहानुभूति के प्रतीक के रूप में फूल भेंट करने की भी अपील की।

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अभिजीत दिपके करीब एक घंटे तक बाहर नहीं आए। इसके पीछे की वजह सामने नहीं आ सकी है। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नारेबाजी करते हुए कहा कि देश का युवा अब नहीं डरेगा।

देश का युवा अब डरेगा नहीं लड़ेगा

कॉकरोच डरते भी नहीं, कभी मरते भी नहीं #cjpprotest pic.twitter.com/BxUMDJv6Sl

— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026

पुलिस स्टेशन जाकर अनुमति लेने की तैयारी

जानकारी के मुताबिक अभिजीत दिपके एयरपोर्ट से सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने वाले हैं, जहां से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति ली जाएगी। उन्होंने अपने समर्थकों से भी संसद मार्ग थाने पहुंचने की अपील की है।

कई परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप

CJP का यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक के अलावा CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है और इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।

सोनम वांगचुक के शामिल होने की संभावना

शिक्षा सुधारक और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने पहले कहा था कि यदि 5 जून तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वे भी इस आंदोलन में शामिल होंगे।

नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा कड़ी

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए संसद मार्ग और नई दिल्ली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संसद मार्ग थाने के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों की जांच के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। इलाके में कुछ प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए भी दिखाई दिए।