
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता अस्पताल के बिस्तर पर होने के बावजूद भी शासन और पार्टी की लगाम अपने हाथों में रखती हैं। चेन्नई के अपोलो अस्पताल में बुखार और पानी की कमी की शिकायत के बाद उन्हें 22 सितंबर यानी गुरुवार की रात को यहां भर्ती कराया गया था।
अन्नाद्रमुक की 68 वर्षीय सुप्रीमो की हालत स्थिर बताई जा रही है। उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। मंत्रियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, नौकरशाह अस्पताल में आकर उन्हें शासन-प्रशासन की गतिविधियों के बारे में अवगत कराते रहते हैं। इसके अलावा उन्हें यह काम भी दिया गया है कि जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में भी उनके शुभ चिंतकों को बताते रहें।
अगरतला में लगेगी मां दुर्गा की सबसे महंगी मूर्ति, कीमत है चार करोड़ रुपए
अपोलो अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। शीर्ष पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि वे उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, जो मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं।
गौरतलब है कि जयललिता के स्वास्थ के बारे में तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसे लेकर उसके समर्थकों के बीच रोष फैल गया है। उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिए राज्य में कई स्थानों पर प्रार्थना की जा रही है। जयललिता के समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर डेरा डाले बैठे हैं।