• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

'कॉकरोच जनता पार्टी' का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, क्या है CJP जिसने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका?

सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से सुर्खियां बटोरने वाली व्यंग्यात्मक राजनीतिक संस्था 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) को एक बड़ा झटका लगा है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 21 May 2026 03:37:37 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 03:37:37 PM (IST)
'कॉकरोच जनता पार्टी' का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, क्या है CJP जिसने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका?
'कॉकरोच जनता पार्टी' का X अकाउंट भारत में ब्लॉक

HighLights

  1. व्यंग्यात्मक 'कॉकरोच जनता पार्टी' का X अकाउंट भारत में हुआ ब्लॉक
  2. कानूनी मांग के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने की बड़ी कार्रवाई
  3. महज 4 दिन में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में बीजेपी को पीछे छोड़ रचा इतिहास

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से सुर्खियां बटोरने वाली व्यंग्यात्मक राजनीतिक संस्था 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) को एक बड़ा झटका लगा है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) ने भारत में इसके आधिकारिक अकाउंट को 'कानूनी मांग' के चलते ब्लॉक (Withhold) कर दिया है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब इस डिजिटल आउटफिट ने लोकप्रियता के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भी पीछे छोड़ दिया था।

X पर दिखने लगा 'अकाउंट विदहेल्ड' का नोटिस

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। जब भारत में CJP के X अकाउंट (@CJP_2029) को खोला जा रहा है, तो वहां मोटे अक्षरों में 'अकाउंट विदहेल्ड' (Account Withheld) लिखा आ रहा है। साथ ही एक पॉप-अप संदेश में लिखा है - 'एक कानूनी मांग के जवाब में भारत में इस अकाउंट पर रोक लगा दी गई है।' अभिजीत दिपके ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'जैसा कि अंदेशा था, कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट को भारत में रोक दिया गया है।'


इंस्टाग्राम पर बीजेपी को पछाड़ा, महज 4 दिन में बनाए रिकॉर्ड फॉलोअर्स

यह डिजिटल आउटफिट पिछले कुछ दिनों से भारतीय राजनीति पर अपने अनूठे और व्यंग्यात्मक (Satirical) अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा था।

इंस्टाग्राम पर इस पेज की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसने फॉलोअर्स के मामले में सत्ताधारी दल बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर जहां बीजेपी के 8.8 मिलियन (88 लाख) फॉलोअर्स हैं, वहीं महज कुछ ही दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स का आंकड़ा 13.5 मिलियन (1.35 करोड़) के पार पहुंच गया। CJP ने गुरुवार सुबह एक पोस्ट के जरिए बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें बीजेपी को पीछे छोड़ने में सिर्फ चार दिन का समय लगा।

X ने क्यों लगाया अकाउंट पर प्रतिबंध?

अकाउंट ब्लॉक होने को लेकर X (ट्विटर) की नीति के अनुसार, इस तरह की कार्रवाई तब की जाती है जब प्लेटफॉर्म को किसी अधिकृत संस्था या सरकार की ओर से "वैध और उचित दायरे में अनुरोध या कानूनी मांग" प्राप्त होती है। X का कहना है कि स्थानीय कानूनों का उल्लंघन होने पर किसी खास देश या क्षेत्र में कुछ चुनिंदा कंटेंट या अकाउंट्स तक पहुंच को सीमित करना जरूरी हो जाता है।

कैसे हुई 'कॉकरोच जनता पार्टी' की शुरुआत?

इस अनोखी पार्टी की शुरुआत राजनीतिक संचार रणनीतिकार (Political Communication Strategist) अभिजीत दिपके ने की है। दरअसल, यह पूरा आइडिया चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद ऑनलाइन उपजे आक्रोश से निकला, जिसमें उन्होंने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कथित तौर पर "कॉकरोच" और "परजीवी" से की थी।

इसके बाद दिपके ने व्यंग्य के रूप में इस 'पार्टी' का गठन कर दिया। इस डिजिटल आउटफिट का कहना है कि उनकी पार्टी में शामिल होने की पात्रता यह है कि व्यक्ति को "बेरोजगार, आलसी, हमेशा ऑनलाइन रहने वाला और पेशेवर तरीके से भड़ास निकालने (Rant) में सक्षम" होना चाहिए।

कौन हैं अभिजीत दिपके? इंस्टाग्राम हैक होने का भी लगाया आरोप

CJP के 'संस्थापक अध्यक्ष' 30 वर्षीय अभिजीत दिपके राजनीति और सोशल मीडिया अभियानों का लंबा अनुभव रखते हैं। वह पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने पार्टी के सोशल मीडिया प्रबंधन और चुनाव अभियान के संचालन की कमान संभाली थी।

X अकाउंट ब्लॉक होने के कुछ ही मिनटों बाद दिपके ने एक और गंभीर दावा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम से आए एक ईमेल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनसे लॉगिन समस्याओं के बारे में पूछा गया था। दिपके ने आरोप लगाया कि X अकाउंट बंद कराने के बाद अब CJP के मुख्य इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हैक करने की कोशिशें की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में भीषण गर्मी... 25 मई तक घर में रहने की सलाह, दिल्ली-NCR में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी