
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के जहानाबाद में गुरुवार शाम अचानक सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई है। खबरों के अनुसार यहां मकर संक्रांति पर जुलुस निकल रहा था तभी इस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका जवाब दिया और कुछ ही देर में इस विवाद ने सांप्रदायिक हिंसा शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि इस दौरान गोलीबारी व पथराव हुआ है साथ ही 6 गाड़ियों और 3 दुकानों को आग लग गई। दोपहर तीन जब रामतलाई में प्रवीण तोगडिया का संबोधन चल रहा था, उसी समय तनाव वाले मोहल्ले दारागंज व काजीटोला में उपद्रवी असलहों से फायरिंग करने लगे।
एक युवक के गोली लगने के बाद दंगा भडक गया। दो दर्जन से अधिक दुकानों में आग लगा दी गई। सूचना के बाद डीएम ने एसपी पुलिस व पीएससी के साथ मोर्चा संभालते हुए कस्बे की सीमाओं को सील कर दिया है।