
बागपत। उप्र के बागपत स्थित मुस्लिम बहुल गांव कोताना में शनिवार को शिव चौक पर स्थापित भगवान शिव की मूर्ति असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित करने से क्षेत्र में तनाव फैल गया।
हिदू जागरण मंच के लोगों के बड़ी संख्या में गांव पहुंचने से हालात बिगड़ने का अंदेशा देख पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गयी।
शनिवार सुबह हिदू जागरण मंच के स्थानीय कार्यकर्ता रोहित ने मंच के युवा जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली को मूर्ति खंडित होने की जानकारी दी तो मंच के सैकड़ों कार्यकर्ता कोताना गांव पहुंच गए।
सांप्रदायिक तनाव बढ़ने से माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में सीओ कर्मवीर सिह, कोतवाल मुकेश कुमार यादव आदि पुलिस और पीएसी के साथ गांव पहुंचे और
24 घंटे में नई मूर्ति स्थापित करने के वादे के साथ दोषी की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का समय मांगा। नई मूर्ति के लिए हिदू जागरण मंच ने मौके पर ही 10 हजार की नकदी सीओ को दे दी।
जंगल में मिले छह गोवंशीय पशुओं के सिर
उप्र के बदायूं स्थित बिल्सी थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव के जंगल में शुक्रवार देर रात छह गोवंशीय पशुओं के अवशेष व सिर मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस अवशेष न मिलने की बात कर रही है।
ग्रामीणों की शिकायत है कि जंगल में आए दिन अवैध पशु कटान होता है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। इस बार भी पुलिस ने मौके पर पड़े हुए अवशेषों को हटा दिया ताकि कोई बवाल न हो।
इंस्पेक्टर बिल्सी अमित कुमार सिह का कहना है कि गोवंशीय पशुओं के अवशेष नहीं मिले। किसी ने अफवाह उड़ाई थी।