• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संवेदनशील मुद्दों को न छेड़े सरकार

कांग्रेस प्रवक्ता शशि थरूर ने आश्चर्यजनक ढंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 05 Jun 2014 01:08:02 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Jun 2014 01:08:58 AM (IST)
संवेदनशील मुद्दों को न छेड़े सरकार

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को राजग सरकार से कहा कि वह समान नागरिक संहिता, संविधान के अनुच्छेद -370 को समाप्त करने और राम मंदिर जैसे बहुत संवेदनशील मुद्दों को फिर से न खोलें। कांग्रेस प्रवक्ता शशि थरूर ने आश्चर्यजनक ढंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि नये प्रधानमंत्री के सबको साथ लेकर चलने की बात पर ध्यान नहीं देने के लिए विपक्ष को कंजूस माना जाएगा।

थरूर ने केंद्र सरकार को असम में घुसपैठ के मुद्दे से भी बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस समस्या को डंडे के जोर पर नहीं हल किया जा सकता। इसमें मानव जीवन दांव पर लगा हैं। संवाददाताओं से बात करते हुए कउन्होंने कहा कि हम लोगों का स्पष्ट तौर पर मानना है कि देश के बहुत संवेदनशील मुद्दों को उठाने के लिए यह उचित समय नही है।


थरूर से भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए कहा गया था जिसमें काटजू ने कहा है कि समान नागरिक संहिता हर हाल में लागू हो। नेता प्रतिपक्ष का पदभार संभालने से राहुल गांधी के परहेज का बचाव करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल 44 सीटों पर सिमट गई है फिर भी जब भी राजनीतिक कार्रवाई की बात होगी आप हमें वहां देखेंगे। उन्होंने राहुल गांधी के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की कठिन जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करने की यह कहते हुए बचाव किया कि उनकी जिम्मेदारी कांग्रेस को फिर से सामने लाने की है। कांग्रेस सिर्फ संसद तक नहीं रहेगी बल्कि पूरे देश में संघर्ष करेगी।