• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र का बचाव कर भाजपा पर साधा निशाना, बोली- 180 सीटों पर सिमटने का डर

कांग्रेस ने पार्टी के घोषणा पत्र का बचाव करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कह...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 03:26:40 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Apr 2024 03:38:32 PM (IST)
कांग्रेस ने घोषणा पत्र का बचाव कर भाजपा पर साधा निशाना, बोली- 180 सीटों पर सिमटने का डर
कांग्रेस का भाजपा पर निशाना।

एजेंसी, नई दिल्ली। 5 अप्रैल दिन शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को जनता के सामने रखा। इसको कांग्रेस ने न्याय पत्र नाम दिया, जिसमें 5 न्याय और 25 गारंटी थी। भाजपा ने कांग्रेस के इस न्याय पत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि इसमें मुस्लिम लीग की छाप नजर आती है। कांग्रेस ने पार्टी के घोषणा पत्र का बचाव करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्‍ट करते हुए कहा कि 180 सीटों पर सिमटने के डर से पीएम मोदी हिंदू मुस्लिम स्क्रिप्ट के सहारे हैं।

Modi-Shah's political and ideological ancestors supported the British and Muslim League against the Indians in the Freedom Struggle.

Even today, they are invoking the Muslim League against the 'Congress Nyay Patra' guided and shaped according to the aspirations, needs and…

— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 8, 2024

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-


मोदी-शाह के वैचारिक पूर्वजों ने 1942 में महात्मा गांधी के "भारत छोड़ो" आह्वान का विरोध किया था, जो मौलाना आजाद की अध्यक्षता में किया गया आंदोलन था। हर कोई जानता है कि कैसे प्रसाद मुखर्जी ने 1940 के दशक में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन करके बंगाल, सिंध और एनडब्ल्यूएफपी में अपनी सरकारें बनाईं।

क्या श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तत्कालीन ब्रिटिश गवर्नर को यह नहीं लिखा था कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन का "मुकाबला" कैसे किया जा सकता है और कांग्रेस को कैसे दबाया जाना चाहिए? इसके लिए उन्होंने कहा था कि "भारतीयों को अंग्रेज़ों पर भरोसा करना होगा"?

मोदी-शाह और उनके मनोनीत अध्यक्ष आज कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में झूठ फैला रहे हैं। मोदी जी के भाषणों में आरएसएस की बू आती है। बीजेपी का चुनावी ग्राफ दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है, इसलिए आरएसएस को अपनी सबसे अच्छी दोस्त मुस्लिम लीग याद आने लगी है।

एक ही सत्य है कि कांग्रेस का न्याय पत्र भारत के 140 करोड़ लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को दर्शाता है। उनकी संयुक्त ताकत मोदी के 10 साल के अन्याय को खत्म कर देगी।