एजेंसी, रांची। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स (IT) की छापेमारी जारी है। यहां नोटों का अंबार मिला है, जिसे गिनना चुनौती बन गया है। ताजा खबर यह है कि यहां मिले बेनामी कैश का आंकड़ा 500 करोड़ तक जा सकता है। नोट गिनने के लिए और मशीनें बुलवाई गई हैं। 100 कर्मचारी डबल शिफ्ट में नोट गिन रहे हैं।
धीरज साहू के यहां छापेमारी में पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, ''धीरज साहू और उनके पिता पारिवारिक लोग हैं। वे एक बड़े बिजनेस परिवार से हैं। सैकड़ों साल से उनका बड़ा कारोबार चल रहा है। यह पैसा कहां से आ रहा है, इसे आयकर विभाग को स्पष्ट करना चाहिए। ऐसा नहीं है कि यह रिश्वत का पैसा है। जांच की जा रही है, और उसके बाद जांच में सब कुछ बिल्कुल साफ हो जाएगा। यह उनका निजी मामला है, पार्टी से उनका कोई लेना-देना नहीं है।''
#WATCH | On over Rs 200 crore cash recovered in the raid on Congress MP Dheeraj Sahu, Jharkhand Health Minister Banna Gupta says, "Dheeraj Sahu and his father are family people. They belong to a big business and a big family. They have been doing their big business for hundreds… pic.twitter.com/bxQW1GUaUa
— ANI (@ANI) December 10, 2023
धीरज साहू के झारखंड और ओडिशा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। भाजपा ने इसे देश के इतिहास की सबसे बड़ी आयकर छापेमारी बताया है।
वहीं कांग्रेस ने भी अपने नेता से पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी आलाकमान ने झारखंड कांग्रेस से रिपोर्ट बुलवाई है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि बुधवार को यहां छापा मारा गया था। यह देश के इतिहास में किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में अब तक की सबसे अधिक काले धन की बरामदगी है।
अधिकांश नकदी ओडिशा में बौध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों से बरामद की गई है।
नकदी पैक करने के लिए करीब 200 छोटे-बड़े बैग का इस्तेमाल किए गए हैं। कुछ बैग अभी भी गिनती के लिए खोले जाने बाकी हैं।