• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Unlock: गुजरात में भी शुरू हुआ अनलॉक, सभी प्राइवेज-सरकारी ऑफिस 100% क्षमता के साथ खुले

Gujarat Unlock: प्रदेश की अदालतें भी खुल गई हैं। गुजरात सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इन छूट का लाभ उठाएं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 07 Jun 2021 10:11:43 AM (IST)Updated Date: Mon, 07 Jun 2021 01:44:52 PM (IST)
Gujarat Unlock: गुजरात में भी शुरू हुआ अनलॉक, सभी प्राइवेज-सरकारी ऑफिस 100% क्षमता के साथ खुले

Gujarat Unlock: कोरोने के लगातार कम होते मामलों के बीच राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। ताजा खबर गुजरात से है, जहां सोमवार से प्रदेश के सभी सरकारी और निजी दफ्तरों में 100 फीसदी क्षमता के साथ काम शुरू हो गया है। वहीं प्रदेश की अदालतें भी खुल गई हैं। गुजरात सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इन छूट का लाभ उठाएं।

भारत में मिला कोरोना का नया वेरिएंट, इलाज की नई गाइडलाइन भी जारी

भारत में कोरोना संक्रमण का नया वेरिएंट मिला है। इसे B.1.1.28.2 नाम दिया गया है। पुणे स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ विरोलॉजी ने इसका पता लगाया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना के इस वेरिएंट से मरीज का वजन तेजी से कम होता है। यह फेफड़ों के लिए ज्यादा घातक साबित होता है। वायरस का यह नया वैरिएंट भारत में पाए गए डेल्डा वैरिएंट की ही तरह गंभीर है। इस बीच, एक अन्य अहम घटनाक्रम के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के इलाज की नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें तीन दवाओं को इलाज से बाहर कर दिया गया है। इनमें हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन भी शामिल है। बिना लक्षण वाले और हल्के मामलों के लिए एंटीपीयरेटिक (बुखार के लिए) और एंटीट्यूसिव (ठंड लगने पर) को छोड़कर बाकी सभी दवाओं को हटा दिया गया है। नई गाइडलाइन में मास्क, हाथों की साफ-सफाई और फिजिकल डिस्टेंस के पालन करने के साथ मरीजों को बॉडी हाइड्रेशन के साथ स्वस्थ और संतुलित खानपान की सलाह दी गई है।


नए केस की संख्या घटकर 1 लाख के करीब, जानिए 19 राज्यों का हाल

बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के नए केस घटकर 1 लाख के करीब पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना संक्रमण के 1,00,636 नए केस दर्ज हुए हैं, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,74,399 रही है। मौतों के आंकड़े में 2427 का इजाफा हुआ है और यह कुल संख्या बढ़कर 3,49,186 हो गया है। देश में अब तक कोरोना के 2,89,09,975 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 2,71,59,180 ठीक हो चुके हैं। अभी 14,01,609 एक्टिव केस हैं। इससे पहले कोरोना महामारी की दूसरी लहर में दो महीने बाद रविवार को सबसे कम नए मामले पाए गए, जबकि करीब डेढ़ महीने बाद सबसे कम मौतें भी हुईं।

दक्षिण भारत के राज्यों में मामलों में कमी

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के लगभग सभी राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। तमिलनाडु को छोड़कर बाकी के दूसरे राज्यों में नए मामले 15 हजार से भी नीचे आ गए हैं। हालांकि, मौतों की संख्या में ज्यादा कमी नहीं देखी जा रही है, बल्कि केरल में तो रिकार्ड 227 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में 434 और कर्नाटक में 320 और लोगों की जान गई है। इसके अलावा बंगाल में 107 और उत्तर प्रदेश में 101 मौतें भी हुई हैं।

महाराष्ट्र में मृतकों का आंकड़ा एक लाख के पार

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या एक लाख को पार कर गई है। बीते 24 घंटे में 681 मौतों के साथ ही राज्य में अब तक कुल 1,00,130 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा भी 58 लाख को पार कर गया है, जो फ्रांस में पाए गए कुल संक्रमितों से ज्यादा है। हालांकि, मरीजों के उबरने की दर बढ़कर 95.05 फीसद हो गई है।

ज्यादा नए केस वाले राज्य :

तमिलनाडु: 20,421 नए केस, 22.37 लाख कुल केस

केरल: 14,672 नए केस, 26.33 लाख कुल केस

महाराष्ट्र: 12,557 नए केस, 58.31 लाख कुल केस

कर्नाटक: 12,209 नए केस, 26.95 लाख कुल केस

आंध्र प्रदेश: 8,976 नए केस, 17.58 लाख कुल केस

बंगाल: 7,002 नए केस, 14.26 लाख कुल केस

ओडिशा: 7,002 नए केस, 8.13 लाख कुल केस

असम: 2,228 नए केस, 4.34 लाख कुल केस

पंजाब: 1,563 नए केस, 5.79 लाख कुल केस

जम्मू-कश्मीर: 1,440 नए केस, 3.00 लाख कुल केस

उत्तर प्रदेश: 1,037 नए केस, 16.98 लाख कुल केस

बिहार: 920 नए केस, 7.13 लाख कुल केस

राजस्थान: 904 नए केस, 9.46 लाख कुल केस

गुजरात: 848 नए केस, 8.16 लाख कुल केस

मध्य प्रदेश: 735 नए केस, 7.85 लाख कुल केस

हरियाणा: 654 नए केस, 7.62 लाख कुल केस

उत्तराखंड: 446 नए केस, 3.34 लाख कुल केस

दिल्ली: 381 नए केस, 14.29 लाख कुल केस

हिमाचल: 357 नए केस, 1.95 लाख कुल केस