• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona Vaccine India: सीरम इंस्टीट्यूट की Covishield वैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए मिली मंजूरी

Serum Institute Covishield टोपे ने कहा कि कोई वास्तविक टीकाकरण नहीं होगा, लेकिन दिशानिर्देशों के अनुसार तैयारी की जाएगी। दिशा-निर्देशों के तहत आवश्यक रूप से प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रतीक्षालय, टीकाकरण कक्ष और निगरानी कक्ष होगा।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 01 Jan 2021 05:38:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 Jan 2021 05:01:14 PM (IST)
Corona Vaccine India: सीरम इंस्टीट्यूट की Covishield वैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए मिली मंजूरी

Serum Institute Covishield नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक कोविशील्ड वैक्सीन को सरकार ने आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन देश की पहली ऐसी वैक्सीन है, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है और इसे जल्द ही लगाना शुरु कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने के लिए इस संबंध में आज दिनभर से एक्सपर्ट्स की एक अहम बैठक चली। बैठक में मंथन के बाद कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा Oxford और Bharat Biotech की वैक्सीन के इस्तेमाल पर भी विचार किया जा रहा है।

2 जनवरी से महाराष्ट्र में ड्राई रन

इधर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे कहा है कि कोरोनो वायरस टीकाकरण के लिए ड्राई रन अभियान 2 जनवरी को पुणे, नागपुर, जालना और नंदुरबार जिलों में होगा। हर जिले में टीकाकरण के लिए 3 स्वास्थ्य केंद्र होंगे और प्रत्येक केंद्र पर 25 लोगों की टीम नियुक्ति की जाएगी। टोपे ने कहा कि कोई वास्तविक टीकाकरण नहीं होगा, लेकिन दिशानिर्देशों के अनुसार तैयारी की जाएगी। दिशा-निर्देशों के तहत आवश्यक रूप से प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रतीक्षालय, टीकाकरण कक्ष और निगरानी कक्ष होगा।


भारत में कोरोना के ताजा आंकड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि बीते 24 घंटों में 20,036 नए COVID-19 केस दर्ज हुए हैं। 23,181 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं और 256 की मौत हुई है। देश में अब तक के आंकड़े इस प्रकार हैं -

कुल मामले: 1,02,86,710

सक्रिय मामले: 2,54,254

स्वस्थ्य हो चुके मरीज : 98,83,461

मृत्यु 1,48,994

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।