
मेरठ। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान व शाहरुख खान पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। हिंदू संगठन ने दोनों अभिनेताओं के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया है। न्यायालय ने अनुमति देते हुए 18 जनवरी को बयान लिपिबद्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा की शुक्रवार को पत्रकार वार्ता हुई।
महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत ने बताया कि 20 दिसंबर को कलर्स टीवी पर दिखाए जाने वाले बिग बॉस में अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान को मां काली के मंदिर में जूते पहने दिखाया गया है। इसकी आपत्ति महानगर अध्यक्ष ने कलर टीवी से की थी, फिर भी यह कार्यक्रम 19 व 20 दिसंबर को दिखाया गया।
भरत राजपूत ने बताया कि इसके बाद 23 दिसंबर को थाना पुलिस, एसएसपी व जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। कार्रवाई की मांग की, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर विशेष न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष 13 जनवरी को न्याय की गुहार लगायी गई।