
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक गाय ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि जन्म के एक घंटे बाद ही बछड़े की मौत हो गई लेकिन उसका आधा शरीर इंसान और आधा गाय जैसा था।
इस बछड़े के आंख, नाक और कान बिल्कुल इंसानी चेहरे जैसे थे। जिसके चलते आसपास के लोगों में कौतूहल मच गया। धीरे-धीरे यह खबर आग की तरह फैल गई और दूर-दूर से लोग इस अनोखे बच्चे को देखने आ रहे हैं।
फिलहाल इस बछड़े के मृत शरीर को एक कांच के बक्से में बंद कर दिया गया है और लोग उसकी पूजा कर रहे हैं।
क्या है इसकी वजह
स्थानीय निवासी इस बछड़े को भगवान विष्णु का अवतार मान रहे हैं। इसीलिए उसे अभी तक दफनाया नहीं। लोग तो यहां तक कह रहे कि वह उसका मंदिर भी बनवाएंगे।
वाइल्डलाइफ एसओएस के सीनियर वेटरनेरी डॉक्टर अजय देशमुख बताते हैं कि, यह कोई चमत्कार नहीं बल्िक बछड़े के शरीर का विकास न होना है।
गर्भ में कई बार बच्चे के शरीर के कुछ अंग पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाते हैं, जिसके चलते वह अजीबोगरीब शक्ल या चेहरे के साथ पैदा होते हैं। लोग इसे अंधविश्वास से जोड़ रहे हैं जोक बिल्कुल गलत है।