• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crime News: 11 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, जनवरी में हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

Crime News जनवरी माह में 11 साल की पीड़ित बच्ची का तब अपहरण कर लिया गया था, जब वह चीनी खरीदने के लिए एक स्थानीय दुकान पर थी। तभी 3 लोगों ने उसका चेहरा...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 22 Sep 2022 10:33:53 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 Sep 2022 10:33:53 AM (IST)
Crime News: 11 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, जनवरी में हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

Crime News। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 11 साल की दुष्कर्म पीड़ित बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मासूम बच्ची की देखरेख में जुटे डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल के NICU में नवजात के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि शुरुआत में पुलिस अधिकारियों व अस्पताल कर्मचारियों को भी यह विश्वास नहीं हुआ था कि 11 साल की बच्ची गर्भवती हो सकती है। शुरुआत में अस्पताल के कर्मचारी भी पेट फूलने की समस्या मान रहे थे, लेकिन जब बच्ची की जांच की गई तो सभी हैरान रह गए।

बच्ची को हुआ सामान्य डिलिवरी

बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता को प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि बच्ची ने नॉर्मल डिलीवरी के जरिए एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे का वजन 2.60 किलोग्राम है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।


शुरुआत में बच्चे को सांस लेने में हुई थी दिक्कत

दुष्कर्म पीड़ित बच्चे के परिवार के नियमित संपर्क में रहने वाली CWC की अध्यक्ष प्रीति सिंह ने कहा कि जन्म के बाद बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने कहा बेहतर इलाज के लिए मां व बच्चे को NICU में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

बच्ची का अपहरण, फिर साहूहिक दुष्कर्म

गौरतलब है कि जनवरी माह में 11 साल की पीड़ित बच्ची का तब अपहरण कर लिया गया था, जब वह चीनी खरीदने के लिए एक स्थानीय दुकान पर थी। तभी 3 लोगों ने उसका चेहरा ढक कर अपहरण कर लिया और एक कब्रिस्तान में ले गए, जहां सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस में शिकायत के बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्नाव के पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि परिवार ने फरवरी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मजिस्ट्रेट के सामने लड़की के पिता के बयानों के आधार पर 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल इस मामले में पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई चल रही है।