Health Tips: करी पत्ते के अधिक सेवन से हो सकता है नुकसान, एलर्जी सहित होती है ये प्रॉब्लम
Curry Leaves Side Effects: करी पत्ते के इस्तेमाल से कुछ लोगों को एलर्जी समस्या हो सकती है।
By Shailendra Kumar
Edited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 14 Jan 2022 03:46:05 PM (IST)
Updated Date: Fri, 14 Jan 2022 05:40:57 PM (IST)

Curry Leaves Side Effects: करी पत्ते खाने में स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं। इसके सेवन से कई फायदे होते हैं। हालांकि कुछ समस्याओं और अधिक मात्रा में करी पत्ते का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कई हेल्थ प्रॉब्लम होने लगती है। आइए जानते हैं कब इसे नहीं खाना चाहिए।
लो ब्लड शुगर
करी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं। इसे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। हालांकि अधिक मात्रा में सेवन से लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है।
बालों को नुकसान
कई लोग करी पत्ते का पेस्ट और तेल का इस्तेमाल करते हैं। इससे शरीर में जलन की समस्या होती है। वह इसके अधिक सेवन से बाल झड़ने लगते हैं।
एलर्जी की समस्या
करी पत्ते के इस्तेमाल से कुछ लोगों को एलर्जी समस्या हो सकती है। कई लोगों को कुछ प्लांट्स और पत्तों से एलर्जी होती है। ऐसे में इसका अधिक सेवन नहीं करें।
प्रेग्रेंसी में डॉक्टर से सलाह
प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को करी पत्ते का इस्तेमाल डॉक्टर से सलाह पर करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य भी गलत असर भी हो सकता है।
कितनी मात्रा में खाना चाहिए
एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर दिन 4 से 5 करी पत्ते का सेवन कर सकते हैं। इससे अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए। करी पत्ते का सेवन एनीमिया और वजन घटाने में सहायता करता है। ये स्किन और दिल के लिए भी अच्छा है।